CORONA: 24 घंटों में 64 हजार से ज्‍यादा नए मामले सामने आये

देश में कोरोना वायरस संक्रमण की भयावह होती स्थिति के बीच पिछले 24 घंटों में 64 हजार से ज्‍यादा नए मामले सामने आये वहीं सर्वाधिक 55573 लोगों ने इस संक्रमण को मात दी।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में सर्वाधिक 64503 संक्रमण के मामले आने से इनकी संख्या 2461190 हो गई है।

 

राहत की बात यह है कि इस दौरान एक दिन में सबसे ज्यादा 55573 लोगों के स्वस्थ होने से कोरोना वायरस से संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या भी 1751555 लाख पर पहुंच गई।

पिछले 24 घंटों के दौरान 1007 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 48040 पर पहुंच गई है। इस दौरान देश में सक्रिय मामले बढ़कर 661595 हो गए हैं।

देश में अब सक्रिय मामले 27.27 प्रतिशत, रोगमुक्त होने वालों की दर 70.77 प्रतिशत और मृतकों की दर 1.96 प्रतिशत है। कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या 2285 बढ़कर 150105 हो गए तथा 413 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 19063 हो गया।

 

इस दौरान 9115 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 390958 हो गई। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।

आंध्र प्रदेश में मरीजों की संख्या 355 बढ़ने से सक्रिय मामले 90,780 हो गये हैं। राज्य में अब तक 2378 लोगों की मौत हुई है, वहीं 9559 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 170984 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

 

वहीं दिल्‍ली में मरीजों की संख्या 29 बढ़ने से सक्रिय मामले 10,975 हो गये हैं। राजधानी में अब तक 4167 लोगों की मौत हुई है, वहीं 913 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 134318 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

 

हरियाणा में मरीजों की संख्या 7 बढ़ने से सक्रिय मामले 6820 गये हैं। हरियाणा में अब तक 8 लोगों की मौत हुई है, वहीं 792 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 37486 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *