देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 4023179 हुई

दिल्‍ली – (ललित कांडपाल की रिपोर्ट) – देश में कोरोना वायरस संक्रमण की भयावह होती स्थिति के बीच पिछले 24 घंटों में 86432से ज्‍यादा नए मामले सामने आये वहीं 70072 लोगों ने इस संक्रमण को मात दी।

 

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में 86432संक्रमण के मामले आने से इनकी संख्या 4023179 हो गई है।

 

राहत की बात यह है कि इस दौरान एक दिन में सबसे ज्यादा 70072 लोगों के स्वस्थ होने से कोरोना वायरस से संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या भी 3107223 पर पहुंच गई है।

 

पिछले 24 घंटों के दौरान 1089 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 69561 पर पहुंच गई है। इस दौरान देश में सक्रिय मामले बढ़कर 846395 हो गए हैं।

 

देश में अब सक्रिय मामले 21.04 प्रतिशत हैं तो रोगमुक्त होने वालों की दर 77.23 प्रतिशत और मृतकों की दर 1.73 प्रतिशत है। कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ गई जिसके बाद राज्‍य में कोरोना वायरस के कुल मामले 211325 हो गए और 378लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 25964 हो गया।

 

इस दौरान 13289 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 625773 हो गई। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।

 

आंध्र प्रदेश में मरीजों की संख्या 1454 बढ़ने से सक्रिय मामले 102067 हो गये हैं। राज्य में अब तक कुल 4276 लोगों की मौत हुई है, वहीं 12154 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 370163 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

 

वहीं दिल्‍ली में मरीजों की संख्या 1150 बढ़ने से सक्रिय मामले 18842 हो गये हैं। राजधानी में अब तक 4513 लोगों की मौत हुई है, वहीं 1751 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 161865 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

 

हरियाणा में मरीजों की संख्या 583 बढ़ने से सक्रिय मामले 14053 हो गये हैं। हरियाणा में अब तक 759 लोगों की मौत हुई है, वहीं 1282 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 57171 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *