देश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 69 लाख पार, 24 घंटों में 78365 लोग ठीक हुए

दिल्‍ली – (ललित कांडपाल की रिपोर्ट) – देश में कोरोना वायरस संक्रमण की भयावह होती स्थिति के बीच पिछले 24 घंटों में 70496 ज्‍यादा नए मामले सामने आये वहीं 78365 लोगों ने इस संक्रमण को मात दी।

 

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से वीरवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में 70496 संक्रमण के मामले आने से इनकी संख्या 6906151 हो गई है। राहत की बात यह है कि इस दौरान एक दिन में सबसे ज्यादा 78365 लोगों के स्वस्थ होने से कोरोना वायरस से संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या भी 5906069 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान 964 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 106490 पर पहुंच गई है। इस दौरान देश में सक्रिय मामले बढ़कर 893592 हो गए हैं।

 

देश में अब सक्रिय मामले 12.94 प्रतिशत हैं तो रोगमुक्त होने वालों की दर 85.52 प्रतिशत और मृतकों की दर 1.54 प्रतिशत है।

 

कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ गई जिसके बाद राज्‍य में कोरोना वायरस के कुल मामले 242438 हो गए और 358 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 39430 हो गया। इस दौरान 15575 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 1212016 हो गई। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।

 

आंध्र प्रदेश में मरीजों की संख्या 852 बढ़ने से सक्रिय मामले 48661 हो गये हैं। राज्य में अब तक कुल 6128 लोगों की मौत हुई है, वहीं 6102 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 684930 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

 

वहीं दिल्‍ली में मरीजों की संख्या 46 बढ़ने से सक्रिय मामले 22232 हो गये हैं। राजधानी में अब तक 5653 लोगों की मौत हुई है, वहीं 2643 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 272948 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

 

हरियाणा में मरीजों की संख्या 162 बढ़ने से सक्रिय मामले 10867 हो गये हैं। हरियाणा में अब तक 1548 लोगों की मौत हुई है, वहीं 1426 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 126267 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *