देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 3167325 हुई

दिल्‍ली – (ललित कांडपाल की रिपोर्ट) – देश में कोरोना वायरस संक्रमण की भयावह होती स्थिति के बीच पिछले 24 घंटों में 60977 से ज्‍यादा नए मामले सामने आये वहीं सर्वाधिक 58390 लोगों ने इस संक्रमण को मात दी।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन में 60977 संक्रमण के मामले आने से इनकी संख्या 3167325 हो गई है।

राहत की बात यह है कि इस दौरान एक दिन में सबसे ज्यादा 58390 लोगों के स्वस्थ होने से कोरोना वायरस से संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या भी 2404585 पर पहुंच गई है।

पिछले 24 घंटों के दौरान 848 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 58390 पर पहुंच गई है। इस दौरान देश में सक्रिय मामले बढ़कर 704348 हो गए हैं।

देश में अब सक्रिय मामले 22.24 प्रतिशत हैं तो रोगमुक्त होने वालों की दर 75.92 प्रतिशत और मृतकों की दर 1.84 प्रतिशत है। कोरोना वायरस से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ गई जिसके बाद राज्‍य में कोरोना वायरस के कुल मामले 168443 हो गए और 212 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 22465 हो गया।

इस दौरान 14219 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 502490 हो गई। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।

आंध्र प्रदेश में मरीजों की संख्या 226 बढ़ने से सक्रिय मामले 89516 हो गये हैं। राज्य में अब तक कुल 3368 लोगों की मौत हुई है, वहीं 8741 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 268828 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

वहीं दिल्‍ली में मरीजों की संख्या 152 बढ़ने से सक्रिय मामले 11626 हो गये हैं। राजधानी में अब तक 4313 लोगों की मौत हुई है, वहीं 1200 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 146588 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

हरियाणा में मरीजों की संख्या 481 बढ़ने से सक्रिय मामले 9442 हो गये हैं। हरियाणा में अब तक 613 लोगों की मौत हुई है, वहीं 583 लोगों के स्वस्थ होने से कुल 45405 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *