दिल्‍ली बीजेपी के अध्‍यक्ष आदेश गुप्‍ता हुए कोरोना पॉजिटिव

दिल्‍ली में लगातार कोरोना वायरस कई नेताओं को भी अपनी चपेट में ले रहा है। ताजा मामला दिल्‍ली बीजेपी के अध्‍यक्ष आदेश गुप्‍ता का है जो हाल में ही कोरोना पॉजिटिव हुए हैं। आदेश गुप्‍ता को हल्‍का बुखार था जिसके बाद उन्‍होंने कोरोना वायरस का टेस्‍ट करवाया जिसके बाद आए नतीजों से पता चला है कि वो भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिलने के बाद उन्‍होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट किया कि पिछले हफ्ते हल्का बुखार होने के बाद मैंने covid टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट negative थी, लगातार अस्वस्थ महसूस करने के कारण मैंने फिर से कोरोना का टेस्ट कराया जो positive आया है। वैसे तो मैं पिछले 1 week से quarantine हूं फिर भी कोई मेरे संपर्क में आया हो तो वह अपनी जांच करा ले।

पिछले हफ्ते हल्का बुखार होने के बाद मैंने covid टेस्ट कराया था जिसकी रिपोर्ट negative थी, लगातार अस्वस्थ महसूस करने के कारण मैंने फिर से कोरोना का टेस्ट कराया जो positive आया है।

वैसे तो मैं पिछले 1 week से quarantine हूं फिर भी कोई मेरे संपर्क में आया हो तो वह अपनी जांच करा ले।

— Adesh Gupta (@adeshguptabjp) September 16, 2020

 

 

दिल्‍ली के हालात की बात करें तो फिलहाल दिल्‍ली में 29787 कोरोना वायरस के एक्टिव केस है जिनमें से पिछले 24 घंटों में ही 1146 मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में ही दिल्‍ली में 3081 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक हुए हैं जिसके बाद 191203 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं और दिल्‍ली में कोरोना के कारण कुल 4806 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें से 36 लोगों की पिछले 24 घंटों के दौरान मौत हुई है।

 

 

दिल्‍ली बीजेपी के अध्‍यक्ष आदेश गुप्‍ता के पहले दिल्‍ली के ही बीजेपी विधायक अजय महावर भी कोरोना संक्रमित हो गए थे और हाल में ही उनकी तबियत खराब होने के बाद इलाज के लिए उन्‍हें मैक्‍स अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *