विधानसभा सत्र में दिल्‍ली बीजेपी उठाएगी अहम मुद्दे

Delhi Assembly Monsoon Session: आज से शुरू हो रहा दिल्ली विधानसभा का दो..

23 मार्च बुधवार को दिल्ली विधानसभा सत्र की शुरुआत होने जा रही है। जिसको लेकर मंगलवार को दिल्ली बीजेपी विधायक दल नेताओं द्वारा कहीं एवं मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली में लगभग 22 लाख आंगनवाड़ी वर्कर्स है जिनकी अभी तक सही समय पर वेतन नहीं दिया जा रहा है साथ मे उनका वेतन भी अभी तक बढ़ाया नहीं गया है इस मुद्दे को लेकर हम सदन मे आवाज उठाएंगे। साथ ही आशा वर्कर्स को भी वेतन ना मिलने के कारण हो रही काफी परेशानियों के जैसे मुद्दों को सदन में पेश किया जाएगा और रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा की दिल्ली सरकार द्वारा गेस्ट टीचर्स को पक्का करने की बात कही गई थी लेकिन अभी तक गेस्ट टीचर्स को पक्का नहीं किया गया। इस मुद्दे को लेकर भी सदन में बात रखी जाएगी।

 

Read Also दिल्‍ली में फिर एक होंगी तीनों एमसीडी, केंद्रीय कैबिनेट ने दी मंजूरी

 

वहीं दूसरी और रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि विधानसभा के सत्र के दौरान हम दिल्ली के कई अहम मुद्दों को सदन में पेश करेंगे। वही दिल्ली में नई शराब आबकारी नीति के खिलाफ सदन में यह एहम मुद्दा उठाया जाएगा। जिसको लेकर दिल्ली बीजेपी पिछले कई दिनों से इस नीति का विरोध भी कर रही है। साथ ही दिल्ली में बिजली–पानी दिल्ली की जनता को सही से ना मिलने को लेकर भी सदन में इस मुद्दे को उठाया जाएगा और दिल्ली में रोजगार के एक अहम मुद्दे कों लेकर सदन मे सभी के सामने चर्चा की जाएगी।

दिल्ली विधानसभा सत्र के शुरू होने से पहले दिल्ली बीजेपी विधायक दल के नेताओं की दिल्ली के कई अहम मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। वहीं दिल्ली विधानसभा सत्र 23 मार्च से शुरू होकर 29 मार्च तक चलेगा।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *