सैलरी नहीं मिलने से डॉक्टरों की हड़ताल, मरीज हुए बेहाल !

नई दिल्ली (रिपोर्ट- कुलदीप शर्मा): आपको कोरोना काल की वो तस्वीरें को जरूर याद होगी जब देश में कोरोना योद्धा डॉक्टरों के लिए आसमान से फूल बरसाए और उनके सम्मान के लिए ताली और थाली बजाई गई थी। अब वही कोरोना योद्धा एक-एक पैसे के लिए मोहताज हैं। वो भी देश की राजधानी दिल्ली में। हिंदूराव अस्पताल की डॉक्टर अपनी सैलरी के लिए भूख हड़ताल पर बैठ कर गए।

ऐसा हाल उन्हीं कोरोना योद्धाओं का है जिनके जज्बे को पूरे देश ने ताली और ताली बजाकर सलाम किया था। अपनी जान की बाजी लगाकर देश के लिए कोरोना से लड़ने के लिए इन कोरोना योद्धाओं को सम्मान तो खूब मिला लेकिन सैलरी नहीं मिली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना योद्धा डॉक्टर पिछले कई दिनों से सरकार और सिस्टम से एक जंग लड़ रहे हैं और वो जंग है सैलरी की ।

एमसीडी के अस्पतालों में काम करने वाले इन डॉक्टरों को 4 महीने से सैलरी का एक पैसा नहीं मिला है। कोरोना योद्धाओं के पास मकान का किराया भरने तक के पैसे नहीं हैं। डॉक्टर जेब खर्च के लिए उधार मांगने के लिए हाथ फैलाने को मजबूर है।

एमसीडी के 3 बड़े अस्पताल हिंदू राव ,कस्तूरबा गांधी और राजन बाबू अस्पताल के डॉक्टर कई दिनों से हड़ताल पर हैं। इन अस्पतालों के कोरोना योद्धा लगातार सैलरी के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन गूंगी बहरी सरकार कानों में तेल डाल कर बैठी है । लिहाजा हिंदू राव अस्पताल के पांच डॉक्टरों ने सैलरी के लिए अपनी जान की बाजी लगाकर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू कर दी।

Also Read: दिल्ली हिंसा- उमर खालिद और शरजील इमाम की रिमांड 30 दिन के लिए बढ़ाई गई

राजन बाबू अस्पताल की तस्वीरें भी इन अस्पतालों से अलग नहीं है। हिंदू राव अस्पताल और कस्तूरबा गांधी अस्पताल की तरह यहां भी डॉक्टर अपनी सैलरी के मर्ज के स्थाई समाधान के लिए काम बन्द कर सरकार से सम्मान नहीं सैलरी की मांग कर रहे हैं ।

डॉक्टरों की हड़ताल की वजह से एमसीडी के तीनों अस्पतालों में मरीजों का बुरा हाल है । अस्पतालों में आपातकालीन सेवाओं से लेकर ओपीडी तक की सभी सेवाएं ठप्प है।मरीज पिछले 10 दिनों से इलाज के लिए अस्पताल में दर-दर भटक रहे हैं।

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना योद्धाओं की ये बदहाली वाकई में शर्मसार कर देने वाली है लेकिन बड़ा सवाल यही है कि सरकार और सरकार का सिस्टम आखिर कब शर्मिंदा होगा और कब कोरोना योद्धाओं की सुध लेगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *