दिल्ली पटाखा बैन पर दिल्ली HC में 7 अक्टूबर को होगी सुनवाई

Cracker ban latest news, दिल्ली पटाखा बैन पर दिल्ली HC में 7 अक्टूबर को होगी...

(अवैस उस्मानी):दीवाली के दौरान दिल्ली में पटाखा बैन के दिल्ली सरकार के फैसले को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी गई है। दिल्ली हाइकोर्ट ने याचिकाकर्ता से पूछा कि क्या इसी तरह का मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। दिल्ली हाई कोर्ट में मामले की अगली सुनवाई 7 अक्टूबर को होगी।

दिल्ली हाई कोर्ट में पटाखा बैन के दिल्ली सरकार के नोटिफिकेशन को चुनौती देते हुए राहुल सांवरिया और तनवीर की तरफ से दायर की है। याचिका में दिल्ली सरकार पटाखों पर प्रतिबंध लगाए जाने के फैसले में संशोधन करने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि दिवाली से डेढ़ महीने पहले मनमानी तरीके से पटाखों पर प्रतिबंध लगाना उचित नहीं है। यचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में याचिकाकर्ता से पूछा कि क्या इसी तरह का मामला सुप्रीम कोर्ट में भी लंबित है। क्या सुप्रीम कोर्ट समान मुद्दे पर सुनवाई कर रहा है?                                Cracker ban latest news,

Read also:सत्येंद्र जैन मामले में जिला जज कल करे सुनवाई-सुप्रीम कोर्ट

याचिका में कहा कि दिल्ली सरकार का यह फैसला बहुत ज्यादा मनमाना है। याचिका मे कहा कि नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम ने प्रदूषण के मुद्दे पर एक रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक पटाखे फोड़ना दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की सबसे बड़ी वजह नहीं हैं। याचिका में माना गया कि हर तरह के पटाखे वातावरण के लिए सही नहीं हैं। लेकिन पटाखों पर पूरी तरह से बैन लगाना गलत है। दिल्ली हाई कोर्ट में दाखिल याचिका में कहा कि बिना सरकारी डेटा और जजमेंट के पटाखे बैन करना पूरी तरह से अनुचित और सरकार की मनमानी है।                     Cracker ban latest news,

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Cracker ban latest news,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *