Delhi: आज इन इलाकों में अतिक्रमण के खिलाफ चलेगा MCD बुलडोजर

आज नगर निगम का बुलडोजर दिल्ली के उत्तर और दक्षिण के इलाकों में चलाया जाएगा | Total tv news, Buldozer Action, News delhi today,

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले कई दिनों से अतिक्रमण के खिलाफ लगातार बुलडोजर एक्शन जारी है। हालांकि MCD का अतिक्रमण के खिलाफ जारी इस अभियान का आज यानी 13 मई को आखिरी दिन है। दिल्ली नगर निगम द्वारा आज दिल्ली के नॉर्थ और साउथ इलाकों में कार्ऱवाई की जाएगी। इसके लिए कार्रवाई वाले क्षेत्रों में दिल्ली पुलिस और पैरामिलिट्री के जवानों को तैनात किया जा रहा है।

आज इन क्षेत्रों में चलेगा MCD का बुलडोजर

आपको बता दें कि, अतिक्रमण के खिलाफ जारी अभियान में आज नगर निगम का बुलडोजर दिल्ली के उत्तर और दक्षिण के इलाकों में चलाया जाएगा। जिसमें श्याम नगर, विष्णु गार्डन, नजफगढ़, बवाना, बादली, ख्याला, सुभाष नगर समेत कई इलाके शामिल है, इन क्षेत्रों में आज अभियान के आखिरी दिन एमसीडी कार्रवाई करेगी।

इन इलाकों में चलाया गया बुलडोजर

गौरतलब है कि, दिल्ली नगर निगम द्वारा जहांगीरपुरी इलाके से अवैध निर्माण हटाने को लेकर शुरु हुई कार्रवाई दिल्ली के विरोध प्रदर्शन को लेकर सुर्खियों में आया शाहीन बाग और सीलमपुर जैसे अन्य इलाकों से होते हुए नॉर्थ और साउथ दिल्ली तक पहुंच गई है। हालांकि बुलडोजर एक्शन के दौरान काफी हंगामा भी देखने को मिल रहा है। बता दें कि, बीते दिन दिल्ली के मदनपुर खादर, रोहिणी सेक्‍टर 11 और केएन काटजू मार्ग, पटेल नगर और करोल बाग समेत पटेल नगर के प्रम नगर में भी बुलडोजर कार्रवाई की गई थी।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *