Delhi Metro Timing,India vs SA T20: क्रिकेट फैंस के लिए गुड न्यूज, मैच को लेकर दिल्ली मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव

Delhi Metro Phase 4:

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। राजधानी दिल्ली में 9 जून को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले टी-20 क्रिकेट मैच को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने सभी रूट की लाइनों पर अपने समय में बदलाव का फैसला किया है। इसके अलावा एक फैसला ये भी हुआ है कि मेट्रो के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। दिल्ली मेट्रो के इस फैसले के बाद नए समय के बारे में यात्रियों को अपडेट रहना बेहद जरूरी है।

आपको बता दें, भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 9 जून को टी-20 क्रिकेट मैच होने वाला है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो ने अपनी सभी लाइनों पर आखिरी ट्रेन का समय करीब 30-45 मिनट बढ़ाने का फैसला किया है। क्रिकेट मैच को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन के अधिकारियों ने बताया है कि मैच की वजह से यात्रियों की भीड़ ज्यादा होगी। इसलिए ये फैसला लिया गया है साथ हीआखिरी ट्रेनों के समय को भी 30-45 मिनट बढ़ाया जाएगा और उसके फेरों को भी 48 के आसपास बढ़ाया जाएगा।

 

Read Also – दिल्ली में नहीं थम रही आग लगने की घटनाएं, अब जामिया इलाके की पार्किंग में लगी भीषण आग, देखें तस्वीरें

 

दिल्ली में कहां होगा भारत और साउथ अफ्रीका के बीच क्रिकेट मैच

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 9 जून यानी गुरुवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टी-20 क्रिकेट मैच आयोजित किया जा रहा है। हालांकि, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर इस बदलाव का असर नहीं दिखाई देगा।

बता दें कि क्रिकेट स्टेडियम दिल्ली गेट और वायलेट लाइन पर आईटीओ मेट्रो स्टेशनों से लगा हुआ है, जहां से कश्मीरी गेट और राजा नाहर सिंह स्टेशन जुड़ते हैं। मैच के खत्म होने के बाद स्टेडियम के पास वाले मेट्रो स्टेशनों पर भीड़ बढ़ जाएगी और ऐसे में यात्रियों को परेशानी न हो, इसी बात को ध्यान में रखते हुए आखिरी मेट्रो के टाइम को लगभग 30 से 45 मिनट तक बढ़ा दिया गया है। गौरतलब है कि मेट्रो स्टेशनों से लास्ट ट्रेनें लगभग 11:30 बजे के आस-पास निकलती हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *