हरियाणा कांग्रेस नेताओं को रोक रही दिल्‍ली पुलिस, दीपेंद्र हुड्डा ने उठाए सवाल

Haryana Congress : हरियाणा कांग्रेस नेताओं को रोक रही दिल्‍ली पुलिस | Total tv,

हरियाणा कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में सोमवार को दिल्‍ली के जंतर–मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया जाना है। इसके लिए हरियाणा से कई कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता दिल्‍ली आ रहे हैं लेकिन उन्‍हें जंतर–मंतर पहुंचने से पहले ही रोका जा रहा है।

 

कांग्रेस के राज्‍यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी गई है। उन्‍होंने ट्विटर पर दो ट्वीट किये जिसके साथ एक वीडियो और एक फोटो भी शेयर की गई। वीडियो के साथ दीपेंद्र ने लिखा कि अग्निपथ योजना और केंद्रीय एजेंसियों ED के दुरुपयोग के खिलाफ शांतिपूर्ण धरने में हिस्सा लेने जा रहे हरियाणा कांग्रेस के विधायकों व नेताओं को दिल्ली बॉर्डर पर बेवजह गिरफ़्तार करा जा रहा है। जनता की अभिव्यक्ति पर यह पुलिसिया पहरेदारी व सरकारी अंकुश प्रजातंत्र में अस्वीकार्य है!

 

 

Read Also Corona Update: रोजाना 12 हजार से अधिक कोरोना के मामले, देश में 70 हजार से ज्यादा एक्टिव केस

 

इसके बाद उन्‍होंने फोटो के साथ ट्वीट किया और लिखा कि सरकारी परमिशन के साथ जंतर मंतर पर होने वाले शांतिपूर्ण धरने में हिस्सा लेने जा रहे हरियाणा कांग्रेस के विधायकों, नेताओं और हजारों कार्यकर्ताओं को दिल्ली बॉर्डर पर रोका जा रहा है। उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले जाया जा रहा है। क्या देश में प्रजातंत्र समाप्त हो चुका है?

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *