दिल्ली पुलिस ने पेश की बहादुरी की मिशाल, कुछ घंटो में सुलझाया अपहरण का मामला

(साहिल भांबरी): दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर बहादुरी की मिशाल पेश की है। पश्चमी जिला की पुलिस ने कुछ ही घंटों के अंदर अपहरण के मामले को सुलझाते हुए एक किडनैपर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों छोटे बच्चों को सही सलामत बरामद कर लिया है। और माता पिता को सौप दिया है। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि शादी न होना और बच्चों की चाहत के चलते अपरहण किया था।

मायापुरी थाना पुलिस टीम ने एक अपहरण के मामले को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम अजय है जो कि मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और काफी समय से दिल्ली में ठहरा हुआ था वह गाड़ियां साफ करने का काम करता था। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि शादी न होना और बच्चों की चाहत के चलते अपरहण किया था।

दरअसल शुक्रवार की दोपहर जब माँ काम से घर लौटी तो देखा दोनों बच्चें घर पर मौजूद नही है। जिसके बाद आनन फानन मे पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची और बयान दर्ज किया। बयान के आधार पर पुलिस ने केडनेपिंग का मुकदमा दर्ज किया। कई टीमो का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई । शुरुवाती जांच में पुलिस को एक cctv फुटेज हाथ लगा। जिसमे आरोपी बच्चों को ले जाता हुआ दिख रहा है। पुलिस ने इसी कड़ी में सड़को पर लगे कई और सिसिटीवी फुटेज को खँगालना शुरू किया।

पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद तक़रीबन 8 घंटे के भीतर मामले को सुलझा लिया और आरोपी को मायापुरी फ्लाईओवर के पास से दबोच लिया। बच्चो को बारमद कर लिया गया।पुलिस ने छोटी बच्ची और छोटे बच्चें को सकुशल पूर्वक बरामद कर माता पिता को सौप दिया है। वही पुलिस ने जब बच्चो को माता पिता को सौपा, तो माँ के चेहरे पर खुशी के आँसू दिख रहे थे। दोनों बच्चों को माँ ने सीने से लगया और दिल्ली पुलिस का धन्यवाद किया।

Read also:आप पार्टी ने गोहाना से शुरू की स्कूल बचाओ शिक्षा बचाओ पैदल यात्रा

पूछताछ में अजय ने बताया कि उसकी शादी नही हुई है और बच्चो की चाहत के चलते उसने इन दों बच्चो को मायापुरी इलाके से किडनैप किया था। जिससे इन बच्चो का पालन पोषण कर सके। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *