दिल्ली में बिजली उपभोक्ताओं को लगा ‘पेंशन सरचार्ज’ का करंट

नई दिल्ली (विश्वजीत झा की रिपोर्ट)– साल 2020-21 के लिए दिल्ली में बिजली के दामों की घोषणा कर दी गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि लगातार छठे साल दिल्ली में बिजली के दाम में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। हालांकि पेंशन सरचार्ज को बढ़ाकर 5 फ़ीसदी कर दिया गया है।

बिजली कंपनियों के साथ बैठक के बाद दिल्ली विद्युत विनियामक आयोग ने साल 2020-21के लिए नए टैरिफ का ऐलान कर दिया है। खास बात यह है कि बिजली की दरों में इस बार भी कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर दिल्ली वालों को इसके लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा कि लगातार छठे साल दिल्ली में बिजली के दाम नहीं बढ़ाए गए जबकि दूसरे राज्यों में बिजली के दाम बढ़ाए जा रहे हैं।


दिल्ली में घरेलू, औद्योगिक या फिर कृषि किसी भी श्रेणी में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई। हालांकि, इस बार बिजली बिल में पेंशन सरचार्ज में 1.20 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। पहले यह सरचार्ज 3.80 फीसदी था जो अब बढ़कर 5 फीसदी हो गया है।

दिल्ली का यूनिट के अनुसार बिजली रेट

  • दिल्ली में पहले 200 यूनिट तक 3 रुपये
  • 201 यूनिट से 400 यूनिट तक 4.50 रुपये,
  • 401 यूनिट से 800 यूनिट तक 6.50 रुपये,
  • 801 यूनिट से 1200 यूनिट तक 7.00 रुपये
  • 1200 से अधिक यूनिट पर 8 रुपये प्रति यूनिट

नई दरें 1 सितंबर से लागू होंगी। डीईआरसी ने प्रदूषण मुक्त परिवहन और स्वच्छ पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए ई-रिक्शा और ई-वाहन श्रेणी के लिए रियायती दरों को आगे भी जारी रखने का फैसला किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *