मेट्रो में आई तकनीकी खराबी के चलते DU प्रशासन ने छात्रों को दिया दूसरा मौका

Delhi News : मेट्रो में तकनीकी खराबी DU प्रशासन ने छात्रों को दिया दूसरा मौका | live

नई दिल्ली, (कुनाल शर्मा): दिल्ली विश्वविद्यालय में कोविड-19 राहत के बाद करीब दो साल बाद पेन पेपर मोड में परीक्षा हो रही है। वही इस समय स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के चौथे और छठे सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षा चल रही है। वही बीते गुरुवार (9 जून) को बड़ी संख्या में छात्रों की मेट्रो में आई तकनीकी खराबी की वजह से परीक्षा छूट गई थी। और परीक्षा के छूट जाने के बाद से लगातार छात्रों द्वारा परीक्षा दोबारा देने की मांग ड्यू प्रशासन से की जा रही थी। साथ ही छात्रों द्वारा लगातार की जा रही मांग को देखते हुए डीयू प्रशासन ने ऐसे छात्रों के लिए दूसरा मौका देने का फैसला किया है जो छात्र गुरुवार को परीक्षा नहीं दे पाए थे।

वहीं दूसरी ओर ड्यू प्रशासन के द्वारा नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। ड्यू एस।ओ।एल के प्रिंसिपल उमाशंकर पांडे के मुताबिक जों छात्र गुरुवार को परीक्षा नहीं दे पाए थे उनके लिए दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी और छात्रों के लिए विश्वविद्यालय की आधारित जानकारी उपलब्ध करा दी गई है।

उन्होंने आगे कहा कि, जो छात्र परीक्षा नहीं दे पाए थे वह अपने नाम और रोल नंबर सहित अपनी जानकारियां डीयू प्रशासन को उपलब्ध करा रहे हैं। ताकि जल्द से जल्द हम उन सब छात्रों की लिस्ट बना सके जों परीक्षा नहीं दे पाए थे। साथ ही डीयू प्रशासन द्वारा जल्द ही परीक्षा की नई तारीख घोषित की जाएगी। बहराल डीयू प्रशासन द्वारा छात्रों को दोबारा परीक्षा देने का मौका दिया जा रहा है। और जल्द ही परीक्षा की नई तारीख घोषित कर दी जाएगी।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *