दिल्ली में बार बार आ रहे भूकंप का आखिर क्या है मतलब ?

Earthquake News: After Delhi, earth trembled in Bihar, earthquake of 4.0 magnitude in Siwan, bihar earthquake, bihar me bhukamp, ​​siwan earthquake, delhi ncr earthquake, earthquake in bihar, earthquake in delhi, earthquake in siwan, bihar today's news, bihar, siwan news

  दिल्ली में एक बार फिर लोग घबराए हुए दिखे जब गुरुवार की रात को  भूकंप ने दिल्ली में  दस्तक दी जिसकी तीव्रता 4.2 रिक्टर स्केल मापी गई । ये भूकंप रात करीब 11 : 46 पर आया जब सभी लोग अपने अपने घरों में आराम कर रहे थे ।

गौरतलब है कि यह दिल्ली में अप्रैल से अब तक भूकंप का 15 वां झटका था  जिसकी वजह से लोगो में एक बड़े खतरे का डर दिखाई दे रहा है हांलाकि राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों का कहना है कि अब तक कोई ऐसी तकनीक नही बन सकी है जिससे भूकंप के आने से पहले ही आपदा का पता लगाया जा सके लेकिन भूकंप आने के बाद उसकी तीव्रता  का अंदाजा जरुर लगाया जा सकता है ।

 

खतरनाक जोन में है दिल्ली-

हाल ही में आए भूकंप का केंद्र राजस्थान के अलवर को बताया जा रहा है जिसका प्रभाव दिल्ली और उसके एनसीआर के इलाकों में देखा गया ।इसके अलावा और भी कई राज्यों में भूकंंप के झटके महसुस किए गए हैं ।  दिल्ली में लगातार आ रहे भूकंप के चलते लोगो के मन में सवाल और डर घर कर रहा है कि आखिर क्यों दिल्ली में इतने भूकंप के झटके आ रहे हैं ? कही ये किसी बड़ी तबाही का तो संकेत नही ।

 

ALSO READ-सीएम केजरीवाल ने सदन में कृषि कानून के विरोध में फाड़ी कानून की प्रतियां

 

बता दें कि वैज्ञानिकों ने भूकंप के जोन को 5 भागों में बांटा है जिसमें पांचवा जोन सबसे खतरा वाला है और दिल्ली चौथे जोन में आती है भूवैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली में 7.9  रिक्टर स्केल का भूकंप आ सकता है जिससे दिल्ली एनसीआर के इलाके  शाहदरा, नोएडा, मयूर विहार, पूर्वी दिल्ली, लक्ष्मी नगर, गुड़गाव और यमुना तट भूकंप  ज्यादा प्रभाव में आएंगे।

 

हांलाकि  इसमें भी कुछ साफ तौर पर नही कहा जा सकता । फिलहाल बेहतर होगा अगर सभी भूकंप से बचाव के तरीके जानते हो । कभी भी अगर भूकंप आता है तो अपने सर का बचाव करते हुए किसी कोने में सहारे के साथ खड़े हो जाएं या किसी मजबूत सामान से खुद का बचाव करें और कोने में सहारा लें ।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *