Sushant Suicide case: रिया चक्रवर्ती को ED ने भेजा समन, सोमवार को फिर होगी पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में रिया चक्रवर्ती और उनका परिवार पूरी तरह फंस चुका है, जिसके चलते पुलिस द्वारा उनसे और उनके परिवार से लगातार पूछताछ की जा रही है।

बीते शुक्रवार को लगभग 8 घंटे तक ईडी ने रिया से पूछताछ की। जिसके बाद एक बार फिर से ईडी ने रिया चक्रवर्ती को समन भेजा।

सोमवार को ईडी की टीम फिर से रिया चक्रवर्ती से पैसों के लेनदेन को लेकर पूछताछ करेगी। रिया के भाई शोविक चक्रवर्ती से शनिवार को पूछताछ की गई और ईडी ने करीब 18 घंटे तक उनसे सवाल-जवाब किए।

जानकारी के अनुसार बता दें, बीते शुक्रवार को हुई पूछताछ में रिया चक्रवर्ती ईडी के सवालों का जवाब देने में असमर्थ रही। ईडी को अपने लाखों खर्चों के सबूत और दस्तावेजों को प्रस्तुत नहीं कर सकीं, जिससे ईडी रिया के जवाब से संतुष्ट नही हुई और सोमवार को दौबारा उनसे पूछताछ करेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *