गिरती TRP से परेशान ‘कसौटी जिंदगी की 2’ के मेकर्स, लिया ये फैसला

नई दिल्ली: एकता कपूर का सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की 2’ टीवी पर काफी लोकप्रिय है। अनुराग और प्रेरणा की जोड़ी लोगों को काफी पसंद है। शो में अनुराग बासु का किरदार निभाने वाले पार्थ समथान शो से अलविदा कह चुके है।

आलम ये है कि कामयाबी पर पहुंचा शो अब नीचे गिरने लगा है। शो के नंबर्स लगातार गिर रहे हैं। अब खबर सामने आ रही है कि सीरियल बंद होने की कगार पर है। एकता कपूर इस शो को जल्द ही बंद कर सकती है।

इस शो को बंद करने के पीछे एक्टर पार्थ समथान का सीरियल को ‘गुड बायट कहना वजह मानी जा रही है। स्पॉटबॉय की खबरों की मानें, तो मेकर्स शो के नंबर्स से खुश नहीं है। इसलिए मेकर्स ने इस साल नवंबर तक शो को बंद करने का फैसला कर रहे हैं।

शो के एक्टर्स को इस बारे में पहले ही जानकारी दे दी जा चुकी है। आपको बता दें, ये शो ‘कसौटी जिन्दगी की कहानी’ का रीमेक था। इस शो में श्वेता तिवारी, सीजेन खान, रोनित रॉय और उर्वशी ढोलकिया लीड रोल में नजर आए थे।

https://www.instagram.com/p/CEMc9LTncgS/?utm_source=ig_web_copy_link

‘कसौटी जिंदगी की 2’ में एरिका फर्नांडिस, पार्थ समथान, हिना खान और करण सिंह ग्रोवर समेत कई जान-माने स्टार नजर आ रहे हैं। फिलहाल, शो में आमना शरीफ और करण पटेल ने हिना और करण की जगह ली है।

हाल ही में खबर सामने आई थी कि प्रेरणा का किरदार निभा रही एक्ट्रेस एरिका फर्नांडिस के भी शो छोड़ सकती है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एरिका के पापा को 4 बार हार्ट अटैक आ चुका है और उनकी मां को पहले टीबी हो चुका है। ऐसे में एरिका कोई रिस्क नहीं लेना चाहतीं, जिसके चलते खबर थी कि वो भी शो को छोड़ सकती है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *