उत्तराखंड के चंपावत में वाहन के गहरी खाई में गिरने से 11 लोगों की मौत

सेना के जवानों को ले जा रही बस के साथ हुए हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है | Total tv, News hindi, Latest news in hindi, News Today,

उत्तराखंड के चंपावत जिले में सुखीढांग-दंडामीनार मार्ग पर एक वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से 11 लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। हादसा सोमवार रात करीब 10 बजे हुआ जब पीड़ित टनकपुर में एक शादी से डंडा काकनाई गांव लौट रहे थे।

 

Read Also रूस के कदम की अमेरिका ने की कड़ी निंदा, कहा-यह यूक्रेन की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता पर एक स्पष्ट हमला

 

चंपावत जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि हालांकि, सूचना अधिकारियों को मंगलवार तड़के करीब तीन बजे तक पहुंची जिसके बाद बचाव दल को मौके पर भेजा गया। चंपावत के पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा ने कहा कि पांच शव बरामद कर लिए गए हैं और बाकी को निकालने के प्रयास जारी हैं।

उन्होंने बताया कि घायलों को चंपावत के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *