मशहूर सिंगर KK का निधन, पीएम मोदी समेत कई हस्तियों ने जताया दुख

सिंगर केके का दिल का दौरा पड़ने से निधन, | Singer KK Death, News Hindi, live,

नई दिल्ली(प्रदीप कुमार): देश के मशहूर सिंगर केके कृष्ण कुमार कुन्नथ की मंगलवार रात को अचानक मौत हो गई। वो कोलकाता में एक लाइव शो के बाद अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। पीएम मोदी समेत तमाम हस्तियों ने मशहूर गायक केके के निधन पर दुख जताया है।

फिल्म इंडस्ट्री डूबी सदमे में

अपनी गायकी से लोगों के दिलों पर राज करने वाले केके की मौत के सदमे में आज पूरी फिल्म इंडस्ट्री डूबी हुई है। हम रहें या ना रहें कल…कल याद आएंगे ये पल जैसे गानों को आवाज देने वाले बॉलीवुड के मशहूर गायक केके अब हमारे बीच नहीं रहे। यही वो गाना है और यही वो कोलकाता का मंच है, जिसके साथ केके ने अपनी जिंदगी का आखिरी सफर तय किया.

होटल पहुंचने पर अस्वस्थ महसूस कर रहे थे केके

सिंगर केके 53 वर्ष के थे। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटे हैं। जानकारी के मुताबिक केके एक कॉलेज ने दक्षिण कोलकाता के नजरुल मंच में एक कंसर्ट का आयोजन किया था, वहां करीब 1 घंटे तक गाने के बाद जब केके वापस अपने होटल पहुंचे तो वो अस्वस्थ महसूस कर रहे थे. इसके बाद केके को दक्षिण कोलकाता के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

कई हस्तियां रह गईं हैरान

कृष्णकुमार कुन्नथ उर्फ केके फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायकों में एक थे। केके ने अपनी आवाज में कई गाने गाए।उन्होंने हिंदी फिल्मी गानों के अलावा मराठी, बंगाली, गुजराती, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ और तमिल गानों के लिए अपनी आवाज दी। जबकि हिंदी फिल्म के जिन गानों को उन्होंने आवाज दी वो हिट रहे।केके के इस तरह अचानक चले जाने से पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह के अलावा बॉलीवुड की कई हस्तियां हैरान रह गईं।

प्रधानमंत्री मोदी समेत कई हस्तियों ने जताया दुख

मशहूर सिंगर केके के निधन के बाद प्रधानमंत्री मोदी समेत कई हस्तियों ने उनके इस तरह दुनिया को छोड़कर चले जाने पर दुख जताया। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि केके के नाम से मशहूर प्रसिद्ध गायक कृष्णकुमार कुन्नाथ के असामयिक निधन से दुखी हूं। उनके गीतों में भावनाओं की एक विस्तृत श्रृंखला परिलक्षित होती है, जो सभी आयु वर्ग के लोगों के साथ तालमेल बिठाती है।हम उन्हें उनके गानों के जरिए हमेशा याद रखेंगे।उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना। शांति।

वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा कि केके एक प्रतिभाशाली गायक थे, उनके असामयिक निधन से भारतीय संगीत को बहुत बड़ी क्षति हुई है। अपनी आवाज से उन्होंने संगीत प्रेमियों के मन पर एक अमिट छाप छोड़ी है.ल। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। शांति शांति.

अनुराग ठाकुर का शोक जताते हुए ट्वीट

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने केके के निधन पर शोक जताते हुए ट्विटर पर लिखा कि श्री कृष्णकुमार कुन्नथ (केके) ने अपनी बेहतरीन गायकी से लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई है। यूँ अचानक उनके देहावसान की खबर स्तब्ध कर देने वाली है। अत्यंत दुःखद…केके एक प्रतिभाशाली व प्रभावशाली गायक थे, उनका जाना संगीत जगत की बहुत बड़ी क्षति है जिसकी भरपाई असंभव है।

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *