Rakesh Tikait की कार पर हमला, BJP पर लगाया आरोप

राजस्थानः किसान एकता पार्टी के नेता राकेश टिकैत पर आज अलवर में कुछ अज्ञात हमलावरों द्वारा हमला कर दिया गया। हमला उस समय किया गया जब राकेश टिकैत अपनी गाड़ी में बैठकर जा रहे थे।

हालांकि, राकेश टिकैत को चोट नहीं आई है लेकिन उनकी सफेद रंग की गाड़ी की पिछली सीट का शीशा पूरी तरह से टूट गया है।

बताया जा रहा है कि जिन हमलावरों ने राकेश टिकैत पर हमला किया है वो काले रंग की एसयूवी कार में सवार होकर आए थे।

गाड़ी की हालत देखकर लगता है कि उक्त गाड़ी को भी नुकसान हुआ है और दोनों तरफ से पथराव किया गया है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *