28 साल में पहली बार पांच खिलाड़ियों को मिलेगा खेल रत्न, जानिए किसे मिलेंगे अर्जुन अवॉर्ड ?

नई दिल्ली– खेल मंत्रालय ने शुक्रवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए चयन समिति की सिफारिशों पर मुहर लगा दी है। पहली बार देश के सर्वोच्च खेल सम्मान यानी राजीव गांधी खेल रत्न से पांच खिलाड़ियों को नवाजा जाएगा। सेवानिवृत्त जज मुकंदकम शर्मा की अगुवाई वाली 12 सदस्यीय कमेटी ने महिला टेबल टेनिस स्टार मनिका बत्रा के अलावा क्रिकेटर रोहित शर्मा, एशियाई खेलों की चैंपियन रेसलर विनेश फोगाट, रियो पैरालंपिक स्वर्ण विजेता मरियप्पन थंगावेलु, महिला हॉकी खिलाड़ी रानी रामपाल के नाम पर खेल मंत्रालय ने मुहर लगा दी है।

28 साल में पहली बार 5 खेल रत्न

आपको बताा दें भारतीय खेल सम्मान के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ जब सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न को 5 लोगों को दिया जाने का फैसला हुआ। 1992 से शुरू हुए इस पुरस्कार के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है। वहीं ये भी पहली बार हुआ कि जब खेल रत्न पा चुके एथलीट, अर्जुन अवॉर्ड के दावेदार थे। वेटलिफ्टर मीराबाई चानू और पहलवान साक्षी मलिक के नाम कमेटी ने पूरी तरह मंत्रालय पर छोड़ दिए थे। अब लिस्ट में इन दोनों का नाम नहीं है। यानी 29 में से 27 लोगों को अर्जुन अवॉर्ड मिलेंगे।

Also Read- धोनी के बाद पीएम मोदी ने रैना को लिखा पत्र, जवाब में रैना ने कही भावुक बात…

किसे-किसे मिलेंगे अर्जुन अवॉर्ड ?

इशांत शर्मा, दीप्ति शर्मा (क्रिकेट), अतानु दास (तीरंदाजी), शिवा केशवन (लूज), दुती चंद (एथलेटिक्स), सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी, चिराग शेट्टी (बैडमिंटन) विशेष भृगुवंशी (बास्केटबाॅल), मनीष कौशिक, लवलीना (बॉक्सिंग), रिस सावंत (घुड़सवारी), संदेश झींगन (फुटबॉल), अदिति अशोक (गोल्फ), आकाशदीप सिंह, दीपिका कुमारी (हॉकी), दीपक हुड्डा (कबड्डी) , काले सारिका (खो-खो), दत्तू भोकनाल (रोइंग), मनु भाकर, सौरभ चौधरी (शूटिंग), मधुरिका पाटकर (टेबल टेनिस), दिविज शरण (टेनिस), दिव्या काकरान, राहुल अवारे, सुयश जाधव (पैरा एथलेटिक्स) संदीप (पैरा एथलेटिक्स), मनीष नरवाल (पैरा शूटिंग) जैसे नाम हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *