पूर्व राष्ट्रपति Pranab Mukherjee का निधन, लंबे समय से थे वेंटीलेटर पर

नई दिल्ली: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का सोमवार को 84 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह लंबे समय से दिल्ली स्थित सेना के अस्पताल में भर्ती थे और उनके बेटे अभिजित मुखर्जी ने ट्वीट करके उनके निधन की जानकारी दी।

उनके बेटे अभिजित ने लिखा कि, “बहुत ही दुखी मन के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि मेरे पिता श्री प्रणब मुखर्जी डॉक्टरों और अस्पताल की जीतोड़ कोशिश के बावजूद अब हमारे बीच नहीं रहे। सभी भारतवासियों के लिए दुआएं और प्रार्थना। सभी का शुक्रिया।”

आपको बता दें दिवंगत प्रणब मुखर्जी की इसी महीने ब्रेन सर्जरी हुई थी, जिसके बाद से वह कोमा में थे। आज सुबह ही अस्पताल की ओर से जारी बयान में कहा गया कि पूर्व राष्ट्रपति की सेहत में कल के मुकाबले गिरावट आई है।कल से उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है, उनकी हालत लगातार बिगड़ रही है। बयान में कहा गया है कि मुखर्जी की विशेष टीम द्वारा निगरानी की जा रही है। वे लगातार गहरे कोमा में हैं और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।


गौरतलब है कि बीते दिनों पूर्व राष्ट्रपति की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में भर्ती के दौरान की गई जांच में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की भी पुष्टि हुई थी।बाद में उनके फेफड़े में संक्रमण हो गया। अस्पताल की ओर से बताया गया था कि उनके गुर्दे भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रणब मुखर्जी साल 2012 से 2017 तक देश के 13वें राष्ट्रपति रहे थे।

Also Read सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, सरकारी डॉक्टरों को पीजी कोर्स में आरक्षण देने की मंजूरी

दिल्ली कैंट स्थिति आर्मी में प्रणब मुखर्जी भर्ती थे। आर्मी अस्पताल ने सोमवार को जारी मेडिकल बुलेटिन में बताया था कि प्रणब मुखर्जी अभी भी डीप कोमा में हैं, उन्हें वेंटिलिटेर सपोर्ट पर रखा गया है। रविवार के बाद उनकी स्थिति बिगड़ी है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *