अलविदा: वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

नई दिल्ली: देश के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ अब इस दुनिया में नहीं रहे। उन्होंने आज अंतिम सांस ली और हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए। इस खबर की पुष्टि विनोद दुआ की बेटी मल्लिका दुआ ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए की है।

वह 67 वर्ष के थे, उनके परिवार में दो पुत्री हैं। दुआ की पत्नी का इसी साल जून में कोरोना के कारण निधन हो गया था। दुआ का अंतिम संस्कार कल दोपहर 12 बजे लोधी श्मशान गृह में किया जाएगा।

मल्लिक ने अपने पोस्ट में लिखा कि मेरे पिता विनोद दुआ का निधन हो गया है, भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। मल्लिका ने बताया कि विनोद दुआ का अंतिम संस्कार लोधी श्मशान घाट में कराया जाएगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by M A L L I K A D U A (@mallikadua)

हिंदी पत्रकारिता के जाने-माने चेहरे रहे दुआ ने दूरदर्शन और एनडीटीवी समेत अन्य संस्थानों में काम किया। पिछले काफी दिनों से उनकी तबियत खराब थी। वे अपोलो अस्पताल में आईसीयू में भर्ती थे।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *