Google की इस खास सर्विस पर नया नियम लागू, अब ढीली करनी पड़ेगी आपको जेब 

नई दिल्ली: गूगल फोटोज पर अनलिमिटेड फ्री क्लाउड स्टोरेज आज से खत्म होने वाला है। Google ने पिछले साल घोषणा की थी कि वह अब फोटो ड्राइव को मोनेटाइजिंग कर रहा है, और क्लाउड स्टोरेज सर्विस का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स से मामूली शुल्क लेगा।

मंगलवार से नए नियम लागू होने के साथ, कई यूजर्स डरते हैं कि वे उन फ़ोटो और वीडियो तक एक्सिस खो सकते हैं, जो अब तक Google फ़ोटो पर सुरक्षित रूप से स्टोर रहते थे।

Want to transfer Google Photos to another account? You just need 2 minutes | Technology News,The Indian Express

जिन यूजर्स ने Google फ़ोटो पर 15GB से कम मीडिया कंटेंट स्टोर की है, वे आराम से बैठ सकते हैं। वे यूजर्स जिन्होंने 15GB से ज्यादा मीडिया कंटेंट स्टोर की है, वे अब अपना डेटा खोने के बारे में चिंतित हैं और उन्होंने अब गूगल फोटोज से अपने फोटो और वीडियो डाउनलोड करना शुरू कर दिया है।

हालाँकि, ऐसा करने के कई तरीके हैं। आप Google फ़ोटो से अपने पर्सनल कंप्यूटर या लैपटॉप या अपने स्मार्टफ़ोन पर अपने फ़ोटो और वीडियो को डाउनलोड करने के लिए कुछ आसान तरीके अपना सकते हैं।

ऐसे करें फोटो और वीडियो डाउनलोड

– अपने स्मार्टफ़ोन पर photos.google.com या फ़ोटो ऐप खोलें।

– अपने Google अकाउंट में लॉग इन करें।

– एक इमेज सिलेक्ट करें।

– ऊपरी दाएं कोने पर तीन-पॉइंट मेनू टैप करें।

– डाउनलोड बटन पर टैप करें।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *