जेल से पैरोल आने के बाद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह का पहला वीडियो आया सामने

Gurmeet Ram Rahim News

हरियाणा : डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम 30 दिन की पैरोल में बाद उत्तर प्रदेश के बागपत में बरनावा आश्रम में पहुंच गए है और वहा से डेरा प्रमुख ने जेल जाने के बाद , बाहर आने में बाद पहली बार वीडियो संदेश जारी किया है ।

वीडियो संदेश के जरिये श्रदालुओ को किया संबोधित

अपने वीडियो संदेश में गुरमीत राम रहीम ने श्रदालुओ को संबोधित करते हुए  कहा कि आप बहुत देर से कह रहे थे गुरु जी कब  आओगे । लो जी राम ने सुन ली है शाह सतनाम जी , शाह मस्तान जी ने सुन ली है कि हम आप की सेवा में आपके सामने खड़े है । आगे डेरा प्रमुख ने कहा आप ने हमेशा हमारी बात मानी है और  हम ने आप को दस चिठिया भेजी है आप ने पढ़ी सुनी और मानी भी है । बड़ा अच्छा लगा आप  के सारी बात मानी । आगे डेरा प्रमुख ने कहा कि अपनी मन मर्जी से भागा दौड़ी नही करनी है घर मे  रह कर नाम सिमरन करना है । और जो एडम ब्लॉक के सेवादारो के मुताबिक ही सारा काम करना है । आप ने वचन मानना है प्रशासन का साथ देना है पहले भी जब हम गुरुग्राम आये थे तब भी आप वहा नही आये थे । बाकी आप ने एडम ब्लॉक के सेवादारों की बात माननी है ।

 

 

Read Also – अग्निपथ योजना के बारे में युवाओं को किया जा रहा है जागरूक, अग्निपथ से आने वाले युवाओं को देंगे पुलिस भर्ती में प्राथमिकता

 

नियमों के अनुसार मिली पैरोल

जेल मंत्री रणजीत सिंह ने कहा की राम रहीम को नियमों के अनुसार पैरोल मिली है और उन्होंने कोई शर्त नहीं राखी है। पिछली बार उन्हें 21 दिनों की पैरोल मिली थी। इस दौरान वह अपने गुरुग्राम स्थित आश्रम में थे। इस समय वह अपने परिवार के सदस्यों से और हनीप्रीत से बहुत काम मिले थे।

 

साध्वी यौन शोषण मामले में सुनाई गयी थी 20 साल की सजा

राम रहीम को 25 अगस्त 2017 में साध्वी यौन शोषण मामले में 20 साल की सजा सुनाई गयी थी। तब से लेकर अब तक डेरा प्रमुख जेल में ही बंद थे। पत्रकार छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में भी वह सजा काट रहे है। राम रहीम को 17 फरवरी से 28 फरवरी तक पहले पैरोल मिल चुकी है

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *