NDA को झटका देते हुए हरसिमरत कौर ने केंद्रीय कैबिनेट से दिया इस्तीफा, पंजाब CM कैप्टन अमरिंदर ने दिया इसे नौटंकी करार !

दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि अध्यादेशों के खिलाफ हरियाणा से लेकर पंजाब तक किसानों, आढ़तियों से लेकर राजनीतिक दलों में भी सियासी घमासान मचा हुआ है। NDA सहयोगी पार्टी शिरोमणि अकाली दल ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि संबंधी विधेयक का विरोध किया है और गुरुवार शाम केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने केंद्रीय कैबिनेट से अपना इस्तीफा भी दे दिया है। जिसे पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नौटंकी करार दिया है।

आपको बता दें, NDA सहयोगी पार्टी शिरोमणि अकाली दल ने केंद्र सरकार द्वारा सदन में लाए गए कृषि संबंधी विधेयक का विरोध किया है। हरसिमरत कौर द्वारा केंद्रीय कैबिनेट से इस्तीफा देने से पहले तीन अध्यादेशों के खिलाफ किसानों के विरोध का समर्थन करते हुए अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा था कि अगर सरकार ने हमारी नहीं सुनी तो केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल इस्तीफा देंगी। इससे पहले सदन में अकाली दल ने विधेयक को किसान विरोधी बताते हुए इसका विरोध किया था और कहा था कि सरकार ने हमारी सलाह नहीं ली।

इस्तीफा देने की बात की जानकारी देते हुए हरसिमरत कौर बादल ने ट्वीट कर कहा है कि “मैंने किसान विरोधी अध्यादेशों और कानून के विरोध में केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है. किसानों के साथ उनकी बेटी और बहन के रूप में खड़े होने का गर्व है।”

इसके दूसरी ओर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने हरसिमरत कौर बादल के इस्तीफे को नौटंकी करार दिया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *