हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी हुए कोरोना संक्रमित

हरियाणा। प्रदेश में कोरोना का कहर लगातार जारी है। कोरोना ने अब प्रदेश के नेताओं को अपनी गिरफ्त में लेना शुरू कर दिया है। हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र से दो दिन पहले एक के बाद एक विधायक, विधानसभा स्पीकर और अब प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से पहले हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही हरियाणा विधानसभा में 330 अन्य लोगों के टेस्ट किए गए हैं। बता दें कि 26 अगस्त से हरियाणा विधानसभा के मॉनसून सत्र का आगाज होने वाला था। सीएम खट्टर ने खुद ट्वीट कर कोरोना संक्रमित पाए जाने की जानकारी दी है।

पंचकूला की सिविल सर्जन डॉ. जसजीत कौर ने हरियाणा स्पीकर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि वह घर में आइसोलेशन में हैं और उनका स्वास्थ्य स्थिर है। इससे पहले रविवार को विधानसभा के 6 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इनमें स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता के भांजे और निजी सहायक भी शामिल हैं। 26 अगस्त से शुरू हो रहे हरियाणा विधानसभा के सत्र के मद्देनजर ही विधायकों, अधिकारियों और कर्मचारियों के कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं।

हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद विधानसभा सत्र चलाने की जिम्मेदारी विधानसभा उपाध्यक्ष रणबीर गंगवा संभालेगे और मानसून सत्र की कार्रवाई दो दिन तक चल सकती है।

गौरतलब है, कोरोना काल में हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 26 अगस्त से शुरू वाला है। कोरोना के मद्देनजर विधानसभा में सुरक्षा के खास इंतजाम किए जा रहे हैं। मानसून सत्र के हंगामेदार होने के पूरे आसार हैं, क्योंकि विपक्ष प्रदेश की बीजेपी और जेजेपी गठबंधन की सरकार पर हावी होने की रणनीति बना चुका है। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने बताया है कि कांग्रेस ने टिड्डी दल और प्रदेश से जुड़े अन्य कई मुद्दों पर विधानसभा के सदन में चर्चा करवाने के लिए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव दिए है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *