हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला हुए कोरोना से संक्रमित

चंडीगढ़– कोरोना का कहर थम नही रहा है, इसी बीच कई नेता और मंत्री भी लगातार इसकी चपेट में आ रहे हैं। मंगलवार को हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, इसलिए वह होम आइसोलेशन में रहेंगे। फिलहाल उन्हें कोरोना का कोई भी लक्षण नहीं है। बावजूद इसके रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर दुष्यंत चौटाला पूरी एहतियात बरत रहे हैं।


डिप्टी सीएम ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर वीडियो संदेश के जरिए उन सभी लोगों से कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है, जो बीते एक सप्ताह में उनके संपर्क में आए हैं। चूंकि, उपमुख्यमंत्री सिरसा में होने के कारण लगातार जनसंपर्क अभियान चलाए हुए थे। लोगों की समस्याओं को भी निरंतर उन्होंने सुना। सोमवार को वह वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जीएसटी काउंसिल की बैठक में भी शामिल हुए।

Also Read- अब आयुर्वेद से होगा देश में कोरोना का इलाज, स्वास्थ्य मंत्री ने जारी किया प्रोटोकॉल

उन्होंने कहा है कि बुखार या कोरोना का कोई अन्य लक्षण नहीं है। लेकिन, रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण वह स्वयं एकांतवास में चले गए हैं। स्वास्थ्य संबंधी सभी हिदायतों का पालन किया जाएगा। याद रहे कि उनसे पहले सीएम मनोहर लाल, परिवहन मंत्री, ऊर्जा मंत्री, कृषि मंत्री समेत दर्जन से ज्यादा विधायक, सांसद भी संक्रमित होकर ठीक हो चुके हैं। कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी बीते दिनों कोरोना की चपेट में आ गए थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *