भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत समेत 5 खिलाड़ी कोरोना वायरस से संक्रमित

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह सहित 5 अन्‍य खिलाडि़यों को कारोना वायरस टेस्‍ट में पॉजिटिव पाया गया है। कप्‍तान मनप्रीत के अलावा डिफेंडर सुरेंद्र कुमार, जसकरन सिंह और ड्रैग फ्लिकर वरुण कुमार ने कोरोना वायरस 19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। इन खिलाडि़यों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद में पता चला कि गोलकीपर कृष्‍णा बी पाठक भी कोरोना पॉजिटिव हैं। उनकी रिपोर्ट की जानकारी राज्‍य सरकार की ओर से दी गई है।

 

मनप्रीत ने साई द्वारा जारी बयान में कहा, ‘मैं साई परिसर में अकेला क्वॉरंटीन में हूं और जिस तरह से साई अधिकारियों ने हालात को संभाला, उससे खुश हूं। मैं खुश हूं कि उन्होंने सभी खिलाड़ियों का परीक्षण अनिवार्य किया है। इस कदम से सही समय पर वायरस से संक्रमण का पता चल जाएगा। मैं ठीक हूं और जल्द ही उबरने की उम्मीद है।’

 

एसएआई बेंगलुरु कैंपस में सभी खिलाड़ी सेल्‍फ क्‍वारेंटाइन में हैं क्योंकि उनके परीक्षा परिणाम का इंतजार है। खिलाड़ी एक महीने के लंबे ब्रेक के बाद बेंगलुरु में राष्ट्रीय हॉकी शिविर में लौट आए थे। खिलाड़ियों ने शिविर में मौजूद अन्य खिलाड़ियों से बातचीत नहीं की थी। राज्य सरकार और साई की मानक परिचालन प्रक्रिया का शिविरों में कड़ाई से पालन किया जा रहा है।

हॉकी शिविर बेंगलुरु के SAI में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र में आयोजित किया जा रहा है। 10 एथलीट जिन्होंने अन्य सदस्यों के साथ यात्रा की थी, वे भी आरटी-पीसीआर परीक्षण से गुजर चुके हैं। शिविर में अन्य एथलीटों के साथ बातचीत नहीं की गई है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि संक्रमण परिसर में नहीं फैलता है। वायरस के संक्रमण की संभावना को रोकने के लिए उन्हें एहतियाती कदम के अनुसार अलग रखा गया था।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *