किसान आंदोलन पर अमेरिकी पॅाप स्टार Rihana ने किया ट्वीट, kangana ने भड़कते हुए दिया ये जवाब

 किसान आंदोलन ने अपनी पहुंच ना केवल पूरे देशभर में ब्लकि दुनिया भर में बनानी शुरु कर दी है । जहां एक तरफ कुछ लोग किसान आंदोलन की मांग ना मानकर उसे खत्म करने की कोशिश में लगे तो वहीं दूसरी ओर किसान आंदोलन 26 जनवरी के बाद से और मजबूती के साथ खड़ा होता दिख रहा है ।

 

 

गौरतलब है कि  अमेरिकी पॅाप स्टार रिहाना ने अपने ट्वीटर हैंडल से किसान आंदोलन को लेकर ट्वीट किया है उन्होंने कहा कि “हम किसानों की बात क्यों नही कर रहे ” #FarmerProtest .

 

 

इसके साथ ही ग्रेटा जो पर्यावण व जलवायु एक्टिविस्ट है उन्होंने  भी किसानों का समर्थन करते हुए ट्वीट किया है जिसमें  उन्होंने कहा है कि “हम भारत में किसानों के आंदोलन के साथ एकजुट होकर खड़े हैं” #FarmerProtest

 

जिसको देखते हुए बाॅलीवुड स्टार कंगना रनौत ने रिहाना के ट्वीट का जवाब देते हुए ट्वीट किया है कि  हम इसलिए इनकी बात नही सुन रहे हैं क्योंकि ये किसान नही है । ये आतंकवादी है, जो भारत को तोड़ने में लगे हैं ताकि चीन हमारे कमजोर टूटे राष्ट्र पर कब्जा कर सकें और चाइनीज जैसा काॅलोनी बना सकें ।

 

 

जहां एक तरफ किसान आंदोलन को लेकर सियासी बवाल शुरु हो गया है वहीं दूसरी तरफ एक बार फिर बाॅलीवुड से लेकर हाॅलीवुड तक कोई इस बहस से अछूता नही रह गया है ।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *