चरणजीत सिंह चन्नी के सपने में मैं भूत की तरह आता हूं- सीएम अरविंद केजरीवाल

पंजाब में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं और राजनीति पूरी तरह से गर्मा गई है। लगातार बड़े नेता एक–दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं और इसी कड़ी में दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी पंजाब के सीएम चन्‍नी पर बड़ा बयान दिया है।

सीएम केजरीवाल ने अमृतसर में सीएम चन्‍नी पर तंज कसते हुए कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी सुबह से शाम तक सिर्फ मुझे गालियां देते हैं, आजकल वो रात को सो भी नहीं पा रहे हैं। वो रात को जैसे ही आंख बंद करते हैं उनके सपने में मैं भूत की तरह आता हूं, पंजाब को लूटने वाले जितने लोग हैं आजकल मैं उन सबके सपने में आने लगा हूं।

दूसरे दलों पर भी सीएम केजरीवाल ने निशाना साधते हुए कहा कि सभी पार्टियां मुझे और भगवंत मान को गालियां देती हैं।” उन्होंने आगे कहा, “अमित शाह, प्रियंका गांधी ने कल मुझे गालियां दीं। हमारा कसूर क्या है, पंजाब में स्कूल अच्छा करने की बात कह रहे हैं. ये पार्टियां नहीं चाहतीं कि आम आदमी की सरकार न बने। सब मिलकर पंजाब को बचाएं।“

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *