देश के कई राज्यों में शुरू हुई कोरोना की दूसरी लहर, प्रदूषण ने बढ़ाया मौतों का आंकड़ा

नई दिल्ली (रिपोर्ट- ललित नारायण कांडपाल): कोरोना संक्रमण के मामलों में एक ओर देश के आंकड़ों में जहां कमी हो रही है वहीं दिल्‍ली सहित कई राज्‍यों के प्रतिदिन के मामलों में बढोतरी हो रही है। कोरोना संक्रमण को लेकर भारत सरकार का कहना है कि दुनिया के कई देशों के साथ भारत की राजधानी दिल्‍ली और कुछ राज्‍यों में कोरोना की दूसरी वेव शुरु हो चुकी है।


उन्‍होंने इसके पीछे कम टेस्टिंग को भी एक कारण बताया है। वहीं आईसीएमआर का कहना है कि कई स्‍टडीज में देखने को मिला है कि प्रदूषण के कारण कोविड से होने वाली मौतों में भी इजाफा हुआ है।

इन राज्यों में शुरू हुई कोरोना की दूसरी लहर !

इसी को लेकर नीति आयोग में सदस्‍य स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय डा वी के पॉल का कहना है कि दिल्‍ली सहित इन राज्‍यों में दूसरी वेव शुरु हो चुकी है। जिन राज्‍यों में ये दूसरी वेव शुरु हुई है उनमें दिल्‍ली महाराष्‍ट्र और केरल जैसे राज्‍य शामिल हैं। दिल्‍ली में पिछले कुछ दिनों से एक बार फिर 4000 से ज्‍यादा मामले सामने आ रहे हैं। जिसके बाद दिल्‍ली को लेकर ज्‍यादा चिंता बढ गई है।


वी के पॉल का कहना है कि एक समय जब दिल्‍ली में गृह मंत्रालय के अधीन विशेष कार्य चल रहा था उन दिनों टेस्टिंग भी ज्‍यादा हो रही थी और चेन ऑफ ट्रांस्‍मिशन को लेकर भी काम हो रहा था। जिसके नतीजे ये देखने को मिले थे कि दिल्‍ली में एक समय में डेली मामलों की संख्‍या 1000 से भी नीचे आ गई थी। लेकिन जिस तरह से एक बार‍ फिर मामले बढे हैं उसके बाद देखना होगा कि किन-किन पहलुओं पर काम हो रहा है। कि हमने व्‍यवहार को कैसा रखा है। उत्‍सवों को लेकर किस तरह का ध्‍यान रखा जा रहा है। डॉं. पॉल का कहना है कि अगर टेस्टिंग के मामलों को देखा जाए तो ऐसा लगता है कि वहां टेस्टिंग कम हुई है।

प्रदूषण ने बढ़ाया कोरोना से मौतों का आंकड़ा !

वहीं आईसीएमआर प्रमुख डा बलराम भार्गव ने भी साफ तौर पर कहा कि यूरोप में हुई कई सटडीज बता रही है कि प्रदूषण के कारण कोविड से होने वाली मौतों में इजाफा हुआ है।

Also Read- Corona से जुड़ी देश-दुनिया की खबर, देखिए टोटल टीवी के WhatsApp Bulletin में !

उनका कहना है कि अगर प्रदूषित शहरों में लाकडाउन के दौरान होने वाली कोविड मौतों और बिना लाकडाउन के हुई कोविड मौतों को जब देखा गया तो पता चला कि नान लाकडाउन में मौते ज्‍यादा हुई है। इसका एक ही ऐसा ईलाज है जो सबसे सस्‍ता और किफायती है वो है मास्‍क।

स्थिति साफ है कि दिल्‍ली और महाराष्‍ट्र जैसे राज्‍यों में कोरोना की दूसरी वेव आ चुकी है। ऐसे में जरूरी यही है कि उसके लिए सतर्कता बरती जाए। जिससे इस बीमारी को हराया जा सके।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *