देश में आज कोरोना के 1675 नए केस, 31 लोगों की मौत

Latest Corona Update : एक दिन में आए 5 हजार से अधिक केस | Total tv news,

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना मामले 1,675 बढ़कर 4,31,40,068 हो गये हैं, जबकि सक्रिय संक्रमणों की संख्या मामूली बढ़कर 14,841 हो गई।

केरल से 31 लोगों की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,24,490 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में कुल संक्रमण का 0.03 प्रतिशत शामिल है, जबकि कोविड की रिकवरी रेट 98.75 प्रतिशत रही।

मंत्रालय के मुताबिक डेली पॉजिटिविटी रेट 0.41 प्रतिशत और वीकली पॉजिटिविटी रेट 0.49 प्रतिशत दर्ज की गई। बीमारी से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,26,00,737 हो गई है, जबकि मामले की मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत दर्ज की गई है।

 

Read Also बारिश के साथ तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली, 28 मई के बाद से फिर बढ़ेगा तापमान

 

नेशनल वैक्‍सीनेशन ड्राइव के तहत भारत में अब तक कोविड वैक्सीन की कुल डोज 92.52 करोड़ से ज्‍यादा हो गई हैं।

दिल्‍ली की बात करें तो राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान एक्टिव केस घटकर 153 हो गए हैं जिसके बाद दिल्‍ली में कुल एक्टिव केसों की संख्‍या 1819 हो गई है। वहीं दिल्‍ली में 421 लोग ठीक हुए हैं जिसके बाद दिल्‍ली में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्‍या 1875802 हो गई है।

हरियाणा में भी 24 घंटों के दौरान एक्टिव केस घटकर 58 हो गए हैं जिसके बाद हरियाणा में कुल एक्टिव केसों की संख्‍या 1096 हो गई है। वहीं हरियाणा में 219 लोग ठीक हुए हैं जिसके बाद हरियाणा में कोरोना से ठीक होने वालों की कुल संख्‍या 989315 हो गई है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *