बारिश के साथ तापमान में गिरावट से लोगों को गर्मी से राहत मिली, 28 मई के बाद से फिर बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग की मानें तो राजधानी दिल्‍ली सहित एनसीआर में ऐसा ही मौसम 27 मई तक बना रहेगा | Total tv, Hindi news, Weather news, delhi news tv,

राजधानी दिल्‍ली सहित पूरे एनसीआर में वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से मौसम में बदलाव हुआ है। बीते कुछ दिनों से दिल्ली एनसीआर में बादल के साथ बारिश होती नजर आ रही है। सोमवार देर रात भी दिल्ली एनसीआर में बारिश के बाद सुबह में लोगों को ठंड का अहसास हुआ। दिल्ली के कई इलाकों का तापमान सुबह के समय 30 डिग्री से कम दर्ज हुआ जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। वहीं मंगलवार की सुबह सूरज निकला लेकिन ठंडी हवाएं दिल्ली एनसीआर में लगातार चल रही हैं।

 

Read Also भारी बारिश के बीच केदारनाथ यात्रा स्थगित

 

दिल्ली में 50 से 60 किमी रफ्तार से सुबह में ठंडी हवाएं चल रही हैं। लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है वहीं सुबह में सैर पर निकलने वाले लोगों का कहना है कि ऐसा ही मौसम बना रहना चाहिए।

मौसम विभाग की मानें तो राजधानी दिल्‍ली सहित एनसीआर में ऐसा ही मौसम 27 मई तक बना रहेगा। 28 मई के बाद से मौसम में बदलाव और तापमान में इजाफा देखने को मिल सकता है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *