भारतीय नौसेना ने दक्षिण चीन सागर में अपना फ्रंटलाइन वॉरशिप जंगी जहाज तैनात किया

नई दिल्‍ली – (प्रदीप कुमार की रिपोर्ट)– भारत और चीन के बीच सीमा विवाद लगातार कई महीनों से जारी है। इस दौरान कई बार भारत की ओर से चीन के साथ बातचीत के जरिये विवाद को सुलझाने की कोशिश की गई लेकिन भारत की कोशिशों के बाद भी चीन के साथ सीमा पर विवाद जारी है। इसी बीच अब भारतीय नौसेना की ओर से दक्षिण चीन सागर में अपना एक फ्रंटलाइन वॉरशिप जंगी जहाज तैनात किया गया है।

 

खास बात ये है कि अमेरिका की ओर से भी वॉरशिप को पहले से ही इस क्षेत्र में तैनात किया गया है। चीन की नौसेना के विरोध के बावजूद भारत के जंगी पोत ने अपने अमेरिकी जंगीपोत के साथ लगातार संपर्क बनाया है। सूत्रों के मुताबिक पूर्वी लद्दाख में जारी तनाव को देखते हुए दक्षिण चीन सागर में जंगी पोत तैनात करने का फैसला हुआ है।

 

गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए भारतीय नौसेना ने दक्षिण चीन सागर में तैनाती के लिए अपने युद्धपोत भेज दिए थे। जिससे नाराज चीन ने इस मुद्दे को दोनों पक्षों के बीच वार्ता के दौरान भी उठाया और भारत के इस कदम पर आपत्ति जताई थी। खास बात ये है कि इस जगह पर चीन की ओर से कई कृत्रिम द्वीपों और सैन्य उपस्थिति के माध्यम से 2009 से अब तक अपनी उपस्थिति में काफी विस्तार किया है।

 

15 जून को लद्दाख की गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में 16 बिहार इंफेंट्री रेजीमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बी संतोष बाबू सहित 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे। चीन ने गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में हताहतों की संख्या के बारे में कुछ भी नहीं बताया है। भारतीय सेना के सैनिकों की ओर से इस हिसंक झड़प में हैंड टू हैंड सामना किया गया था और इस झड़प से हुए नुकसान के बारे में सेना द्वारा जानकारी भी दी गई थी, लेकिन बीजिंग की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान अब तक नहीं आया है।

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *