IPL 2020: किंग्स इलेवन पंजाब की बड़ी जीत, 109 रन पर सिमट गई रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

दुबई। आईपीएल के 13वें सीजन का छठा मुकाबला गुरुवार को किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच दुबई इंटरनैशनल स्टेडियम में खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की और जिसकी बदौलत दोनों टीमों के बीच हुए इस मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को करारी हार का स्वाद चखाया और 97 रनों से जीत दर्ज की।

आपको बता दें, किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और उन्होंने 69 गेंदों में नाबाद 132 रन बनाए । किंग्स इलेवन पंजाब ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए। इस तरह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को किंग्स इलेवन पंजाब ने जीत के लिए 207 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य दिया था।

किंग्स इलेवन पंजाब से मिले लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी विराट सेना यानी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पूरी टीम 17 ओवर में ही सिमट गई और जीत के लिए मिले लक्ष्य से बहुत दूर 109 रन ही बना पाए और करारी हार का मुंह देखना पड़ा। इस मैच में केएल राहुल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इस रोमांचक मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से रवि बिश्नोई और मुरुगन अश्विन ने तीन-तीन विकेट लिए हैं। शेल्डन कोटरेल ने दो विकेट झटके, वहीं मोहम्मद शमी और ग्लेन मैक्सवेल ने एक-एक विकेट झटका। केएल राहुल राहुल की शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजों के अच्छे प्रदर्शन ने टीम को जीत तो दिलाई ही, इसके साथ ही दर्शकों को मैच का भरपूर आनंद भी कराया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *