IPL 2020: नहीं चला माही का जादू, चेन्नई सुपर किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स ने 44 रन से हराया

दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का सातवां मुकाबला शुक्रवार को दुबई इंटरनैशनल क्रिकेट स्टेडियम में तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हुआ। लेकिन इस रोमांचक मुकाबले में कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई को दिल्ली कैपिटल्स से हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 44 रन से मात दी है।

आपको बता दें, इस मुकाबले में भी धोनी का जादू देखने को नहीं मिला। तीन बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 7वें मैच में 44 रन से हरा दिया है। इस मुकाबले में पृथ्वी शॉ को मैन ऑफ द मैच चुना गया है।

मैच की शुरुआत में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और कप्तान श्रेयस अय्यर की टीम दिल्ली कैपिटल्स को पहले बल्लेबाजी का मौका दिया। जिसके बाद दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट पर 175 रन बनाए। टीम के ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने शानदार अर्द्धशतकीय पारी खेली और 64 रन बनाए । इसके साथ ही शिखर धवन (35) के साथ पहले विकेट के लिए 94 रन जोड़े। इसके बाद रिषभ पंत 37 रन बनाकर नाबाद रहे और वहीं टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 26 रनों का योगदान दिया।

दिल्ली कैपिटल्स से मिले 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 131 रन ही बना पाए, जिसकी वजह से हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई की तरफ से फॉफ डु प्लेसिस ने सबसे अधिक 43 रन टीम के लिए जोड़े। इसके दूसरी ओर कगिसो रबाडा ने 26 रनों पर 3 और एनरिच नोर्त्जे ने 2 विकेट लिए हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *