Jack Dorsey ने ट्विटर के CEO पद से दिया इस्तीफा, Parag Agrawal को मिली जिम्मेदारी 

नई दिल्ली: माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जैक डोर्सी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। पराग अग्रवाल उनकी जगह लेंगे।

जैक डोर्सी ने ट्विटर पर एक बयान जारी कर कहा कि को-फाउंडर से सीईओ, चेयर से एग्ज़क्यूटिव चेयर, फिर अंतरिम सीईओ फिर सीईओ, लगभग 16 सालों तक कंपनी में गुज़ारने के बाद मैंने फैसला किया है कि आखिरकार ट्विटर छोड़ने का समय आ गया है।

ट्विटर इंक के लिए मेरी एक ही ख्वाहिश है कि ये दुनिया की सबसे पारदर्शी कंपनी बनी रहे। सूत्रों ने बताया कि कंपनी का बोर्ड जैक डोर्सी के ट्विटर छोड़ने को लेकर पिछले एक साल से तैयारी कर रहा था।

डोर्सी ने अपना आखिरी ट्वीट 28 नवंबर को किया था, उन्होने उस ट्वीट में लिखा था कि आई लव ट्विटर। ट्विटर के सीईओ बनाए गए पराग अग्रवाल ने ट्वीट कर कहा कि जैक डोर्सी और हमारी पूरी टीम का आभार और आने वाले कल के लिए बेहद उत्साहित हूं, ये वो नोट है जिसे मैंने कंपनी को भेजा है. सभी का विश्वास जताने और समर्थन करने के लिए शुक्रिया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *