Bollywood के खिलाफ बोलने पर Jaya Bachchan ने जताया ऐतराज, तो Kangana बोलीं…

नई दिल्ली: राज्यसभा में आज जया बच्चन ने फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ बोलने वालों को आड़े हाथ लिया। आपको बता दें, सुशांत सिंह राजपूत के मौत के मामले के बाद से कंगना रनौत बॉलीवुड माफियाओं के खिलाफ बोल रही है।

इसको लेकर जया बच्चन ने कहा कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोगों को सोशल मीडिया के जरिए परेशान किया जा रहा है। जिन लोगों को इंडस्ट्री ने नाम दिया वही इसे गटर कह रहे हैं। मैं इससे असहमत हूं।

Also Read चंडीगढ़ पहुंचकर कंगना ने किया Tweet- लगता है इस बार मैं बच गई….

सरकार को इन लोगों से कहना चाहिए कि ऐसी भाषा का इस्तेमाल न करें। आपको बता दें कि कंगना रनौत ने ‘गटर’ शब्द का इस्तेमाल एक ट्वीट में किया था।

इस ट्वीट में कंगना ने प्रधानमंत्री कार्यालय को टैग करते हुए लिखा था कि अगर नार्कोटिक्‍स कंट्रोल ब्‍यूरो बॉलीवुड की जांच करता है तो पहली पंक्ति के कई सितारे सलाखों के पीछे होंगे।

अगर ब्‍लड टेस्‍ट हुए तो कई चौंकाने वाली बातें सामने आएंगी। उम्‍मीद है कि प्रधानमंत्री जी स्‍वच्‍छ भारत मिशन के तहत बॉलीवुड जैसे गटर को साफ करेंगे। सदन में जया बच्चन के बयान पर कंगना रनौत ने जवाब के तौर पर एक ट्वीट किया।

कंगना रनौत ने अपने ट्वीटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए कहा है कि जया जी क्‍या आप तब भी यही कहतीं अगर मेरी जगह पर आपकी बेटी श्‍वेता को टीनएज में पीटा गया होता, ड्रग्‍स दिए गए होते और शोषण होता।

 

क्‍या आप तब भी यही कहतीं अगर अभिषेक लगातार बुलीइंग और शोषण की बात करते और एक दिन फांसी से झूलते पाए जाते? थोड़ी हमदर्दी हमसे भी दिखाइए। कंगना रनौत का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। लोग कंगना के इस ट्वीट पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *