श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में जामिया मस्जिद के पास विस्फोट

गुरुवार को जम्‍मू कश्‍मीर की राजधानी श्रीनगर के नौहट्टा इलाके में जामिया मस्जिद के पास विस्फोट हुआ, लेकिन किसी के हताहत होने या किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

 

Also Read बिहार में सात अगस्त से खुलेंगे स्‍कूल

अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट, एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) होने का संदेह है और ये धमाका दोपहर के आसपास हुआ। उन्होंने बताया कि विस्फोट के बाद इलाके में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने हवा में कुछ गोलियां चलाईं।

उन्होंने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने या किसी के घायल होने की खबर नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *