मुंबई लौट रही कंगना रनौत, ट्वीट में बोलीं- ‘किसी के बाप…

मुंबई– सोशल मीडिया पर बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत का कब्जा है। कंगना रनौत अपने बेबाक अंदाज के कारण चर्चाओं में शुमार रहती है। कंगना रनौत का एक ट्विट जमकर वायरल हो रहा है,

जिसको लेकर विवाद अब शुरू होने लगा है। ट्वीट में कंगना ने लिखा कि संजय राउत शिवसेना नेता ने मुझे खुलेआम धमकी दी है और मुझे मुंबई वापस नहीं आने के लिए कहा है।

पहले मुंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर पीओके की तरह क्यों लग रही है?

Also Read सुशांत की मौत के मामले में एनसीबी ने सैमुअल को हिरासत में लिया, रिया के घर चल रही है जांच

कंगना रनौत के एक और ट्वीट किया और लिखा कि मैंने देखा कि कई लोग मुझे धमकी दे रहे हैं कि मैं मुंबई वापस नहीं आऊं इसलिए मैंने अब आने वाले हफ्ते में 9 सितंबर को मुंबई लौटने का फैसला किया है, मैं जब मुंबई हवाई अड्डे पर उतरूंगी, तो पोस्ट करूंगी, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।

बता दें, कंगना ने ये ट्वीट बीजेपी सांसद प्रवेश साहिब सिंह के ट्वीट पर रिट्वीट किया। इस ट्वीट में बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने लिखा- ‘किसी के पिता की जागीर है मुम्बई?, ये महाराष्ट्र में क्या हो रहा है’

आपको बता दें, संजय राउत ने शिवसेना के मुखपत्र सामना में कंगना रनौत पर निशाना साधते हुए कहा था कि वो मुंबई में रहती हैं फिर भी यहां के पुलिस बल की आलोचना कर रही हैं, उनका ऐसा कहना ‘शर्मनाक’ है, हम उनसे विनम्र निवेदन करते है कि वो मुंबई न आएं।

ये मुंबई पुलिस का अपमान करने के अलावा और कुछ नहीं है। गृह मंत्रालय को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। इस ट्वीट पर उर्मिला मातोंडकर ने भी ट्वीट और लिखा- ‘महाराष्ट्र भारत का सांस्कृतिक और बौद्धिक चेहरा है और महान शिवाजी महाराज की भूमि।

मुंबई ने लाखों भारतीयों को खिलाया है, उन्हें नेम-फेम और ग्लोरी दी है। केवल नमकहराम लोग ही इसकी पीओके के साथ तुलना कर सकते हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *