भारी बारिश के बीच स्थगित हुई केदारनाथ यात्रा फिर शुरू

सोमवार को स्‍थगित हुई केदारनाथ यात्रा मंगलवार को मौसम खुलने के बाद एक बार फिर शुरू कर दी गई है | Total tv, Kedarnath news, delhi news tv, u.k

सोमवार को स्‍थगित हुई केदारनाथ यात्रा मंगलवार को मौसम खुलने के बाद एक बार फिर शुरू कर दी गई है। इससे पहले सोमवार को को हुई भारी बारिश के कारण उत्‍तराखंड में चल रही केदारनाथ यात्रा को स्थगित करना पड़ा था। सभी श्रद्धालुओं को गौरीकुंड और केदारनाथ के बीच कई स्थानों पर रोक दिया गया था।

संबंधित अधिकारियों ने बताया था कि 2013 के केदारनाथ जलप्रलय त्रासदी के मद्देनजर रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने तीर्थयात्रियों से मौसम में सुधार होने तक अपने–अपने स्टेशनों पर रुकने की अपील की थी।

 

Read Also नगर निकायों के चुनाव 19 जून को होंगे, राज्य चुनाव आयुक्त ने जारी किया चुनाव का शिड्यूल

रुद्रप्रयाग के जिला मजिस्ट्रेट ने सोमवार को कहा था कि जिन लोगों ने सोमवार सुबह तक केदारनाथ में भगवान शिव के मंदिर में पूजा की थी, उन्हें उनकी वापसी यात्रा शुरू करने से रोक दिया गया था।

उन्होंने कहा था कि इसी तरह आधार शिविर गौरीकुंड से केदारनाथ जाने के लिए तैयार लोगों को आगे की यात्रा करने से रोक दिया गया था। उन्होंने कहा कि कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए जिला प्रशासन हर संभव सावधानी बरत रहा है।

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *