कांग्रेस से नाराजगी के बीच सीएम खट्टर से मिले कुलदीप बिश्‍नोई

कुलदीप बिश्नोई ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की थी जिसके बाद कयास लगने शुरू हो गए | Total tv, News haryana, latest news, hindi,

हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष के तौर पर उदयभान की नियुक्ति के बाद से ही आदमपुर से कांग्रेस विधायक कुलदीप बिश्‍नोई नाराज चल रहे थे। इसी बीच उन्‍होंने सीएम खट्टर से मुलाकात की है। कुलदीप बिश्‍नोई ने ट्विटर पर सीएम खट्टर से हुई मुलाकात की फोटो साझा की है और कहा है कि आदमपुर ग्राम पंचायत बहाली को लेकर चल रहे धरने एवं अन्य समस्याओं के निदान सहित राजनीतिक मुद्दों पर मुख्यमंत्री @mlkhattar जी से गुरुग्राम में विस्तृत सकारात्मक चर्चा हुई। मैं उनका आभारी हूं कि उन्होंने आदमपुर ग्राम पंचायत बहाली को लेकर मेरी बात मानते हुए मेरे सामने निर्देश दिए।

 

कुलदीप बिश्‍नोई हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष के पद पर उदयभान की नियुक्ति के बाद से ही कांग्रेस से नाराज चल रहे हैं और हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष की नियुक्ति के बाद कुलदीप बिश्‍नोई ने राहुल गांधी से मुलाकात की कोशिश की थी लेकिन राहुल गांधी से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई थी। कुलदीप बिश्‍नोई उदयभान की नियुक्ति के बाद से पार्टी के कार्यक्रमों में शामिल होने से भी बच रहे हैं।

 

गौरतलब है कि इससे पहले भी कुलदीप बिश्‍नोई ने 5 मई को ट्वीट करके सीएम खट्टर को जन्‍मदिन की बधाई दी थी।

kkkk

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *