कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के PA पर 12 से ज्‍यादा लोगों ने किया हमला

Breaking news, सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के PA पर 12 से ज्‍यादा लोगों ने किया.....

लुधियाना से कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के निजी सहायक हरजिंदर सिंह ढींडसा पर 12 से ज्‍यादा लोगों के एक समूह ने शुक्रवार को धारदार हथियारों से हमला कर दिया।             

सांसद रवनीत बिट्ट ने बताया कि उनके पीए ढींडसा गंभीर रूप से घायल हो गये हैं और उन्‍हें पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया है जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

 

Read Also भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल कॉमेडियन का हाल जानने पहुंचे एम्स अस्पताल

 

फिरोजपुर रोड के निजी अस्पताल के अध्यक्ष भगवान सिंह ने कहा, ” सांसद के पीए के सिर सहित शरीर पर कई चोटें हैं और उन्हें आईसीयू में रखा गया है।”

पुलिस ने उस जगह के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटाई है जहां उस पर हमला किया गया था।

ढींडसा अपने लुधियाना कार्यालय जा रहे थे तभी करीब 12 से 15 लोगों ने मोटरसाइकिल पर आकर उनकी कार अयाली चौक के पास रोक दी। पुलिस ने कहा कि वे उन पर हमला करने के बाद भाग गए।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Breaking news,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *