भाजपा उम्मीदवार इमरती देवी पर चुनाव आयोग ने प्रचार करने से लगाई रोक

मध्य प्रदेश उपचुनाव :चुनाव आयोग  ने प्रदेश की मंत्री और बीजेपी उम्मीदवार इमरती देवी पर चुनाव प्रचार करने के लिए एक दिन के लिए रोक लगा दी है जिसके चलते आज इमरती देवी प्रचार नहीं कर पाएंगी।बताया जा रहा है विवादित ब्यान देने के आरोप में चुनाव आयोग ने यह कदम उठाया है।

गौरतलब है कि चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन पर चुनाव आयोग ने इमरती पर एक दिन के लिए सार्वजनिक सभाओं, जुलूसों, रैलियों, रोड शो में भाग लेने और मीडिया साक्षात्कार देने पर रोक लगाई है। साथ ही चुनाव आयेग ने आदेश जारी करते हुए कहां है कि संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत यह रोक लगाई गई है। साथ ही आज से पूरे मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार थम जाएगा।

कमलनाथ के खिलाफ किया था गलत शब्दों का प्रयोग –

कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी गलत टिप्पणी करने के कारण चुनाव आयोग ने लगाई थी रोक जिसमे कमलनाथ ने चुनाव रैली के दौरान आइटम जैसे शब्दों का प्रयोग किया था।

जिस पर इमरती देवी ने भी कमलनाथ के खिलाफ गलत शब्दो का प्रयोग करते हुए उनके परिवार को भी भला बुरा कहां।

जिस के कारण चुनाव आयोग ने प्रचार को रोकने जैसा फैसला लिया हांलाकि इमरती देवी ने चुनाव आयोग को जवाब हुए आरोप को सिरे से नकार दिया है।

Also Read ट्राईबल टूरिज्म सर्किट के पांच नवनिर्मित टूरिस्ट स्पॉट का ई-लोकार्पण करेंगे सीएम बघेल

 

कमलनाथ पर भी लगाई थी चुनाव आयोग ने रोक –

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ पर भी चुनाव आयोग इमरती देवी पर आइटम जैसे शब्दों का प्रयोग करने पर लगाई थी रोक जिसमे आयोग ने कमलनाथ का नाम स्टार प्रचारकों में से हटा दिया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *