रतनलाल कटारिया ने पीएम मोदी के तारीफ में पढ़े कसीदे, गिनाई अब तक की उपलब्धियां

रतनलाल कटारिया ने पीएम मोदी के तरीफ में पढ़े कसीदे, | Latest news in hindi, live

अंबाला(कृष्ण बाली): अंबाला में सांसद रतनलाल कटारिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कसीदे पढ़ते हुए कहा कि आज की पत्रकारवार्ता मोदी जी की आठ सालो की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का है और किस तरह से उन्होंने भारत को उन्नति के शिखर पर पहुचाया साथ ही विश्व में प्रतिष्ठा बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के किसी भी फैसले का दरवाजा गरीब के घर तक जाकर खुलता है। देश में लागू कई स्कीम का भी जिक्र किया है, आने वाले समय में भी विकास कार्य जारी रहेंगे।

देश में पहली बेरोजगारी बारे पूछे गए सवाल पर रतन लाल कटारिया ने माना कि देश में बेरोजगारी एक समस्या है। हरियाणा प्रदेश में 7 सालों में 90 हज़ार लोगों को सरकारी नौकरी दी गई है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के समय जिन लोगों को नौकरियां दी गई हैं, हाईकोर्ट अब उन्हें सस्पेंड कर रहा है। उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर तंज कसते हुए कहा कि पत्रकार तिहाड़ जेल से पता कर सकते हैं किन-किन लोगों ने गलत नौकरियां दी और अब तिहाड़ जेल में बैठे हैं।

कुलदीप बिश्नोई को धमकी देने वाला युवक राजस्थान से गिरफ्तार, विधायक ने जताया आभार

हाईकोर्ट द्वारा जेबीटी टीचरों को बहाल किए जाने की बात पर रतन लाल कटारिया ने कहा कि उनके कार्यकाल को अभी तो 2 साल पड़े हैं, ना वह भाग रहे हैं और ना मैं भाग रहा हूं। केंद्रीय राज्य मंत्री रहने के बावजूद यमुनानगर चंडीगढ़ रेल लाइन ना बनवा पाने का दर्द आज भी कटारिया के जेहन में है। उन्होंने कहा कि इस बारे में वे पूर्व रेल मंत्री साहित मौजूदा रेल मंत्री के सामने भी गुहार लगा चुके हैं। यदि जनता के फायदे के लिए कुछ ज्यादा पैसा खर्च होता हो तो भी सरकार को कर देना चाहिए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा दिए बयान के जवाब में रतन लाल कटारिया ने कहा उन सबके साथ है जो इस धरती पर किसी भी रूप में क्यों ना पैदा हुआ हो, उन्होंने कहा कि एक कीड़ा जो पत्थर के अंदर पैदा हुआ है भगवान उसको भी खाने के लिए दे रहा है। कटारिया ने कहा लेकिन भगवान भ्रष्टाचारियों को दंड भी जरूर देता है।

उन्होंने कहा कि 76 हज़ार करोड़ रुपए से भी ज्यादा मेक इन इंडिया के लिए है ताकि जो भी है वो भारत में बने। उन्होंने कहा कि बड़ी ख़ुशी हो रही है कि वे पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी ऑफ़ डिफेन्स के मेंबर बने हैं जिसमें देश की रक्षा से सम्बंधित नए-नए अनुभव हो रहे हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *