National Film Awards: अजय देवगन को तानाजी के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

National film awards 2022: अजय देवगन को तानाजी के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड,

नेशनल फिल्‍म अवार्डस 2022 का ऐलान हो गया है। सरकार की ओर से किये गए ऐलान में बेस्‍ट एक्‍टर का अवार्ड बॉलीवुड स्‍टार अजय देवगन और साउथ के स्‍टार सूर्या को मिला है। अजय देवगन ने तानाजी फिल्‍म के लिए और सूर्या को सुरारी पोट्टरू फिल्‍म के लिए बेस्‍ट एक्‍टर का अवार्ड दिया गया है। national film awards 2022,

बेस्‍ट एक्‍टर के अलावा सुरारी पोट्टरू फिल्‍म के लिए ही अपर्णा बालमुरली को बेस्‍ट एक्‍ट्रेस का अवार्ड दिया गया है। बेस्‍ट एक्‍टर और एक्‍ट्रेस के साथ ही इस फिल्‍म को बेस्‍ट फीचर फीचर फिल्‍म का अवार्ड भी मिला है। इसी के साथ इस साल इस फिल्‍म ने तीन अवार्ड अपने नाम किये हैं। national film awards 2022,

 

Read Also करनाल में कांग्रेस पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं का रोष प्रदर्शन

 

बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्‍टर के लिए बिजू मेनन और बेस्‍ट सपोर्टिंग एक्‍ट्रेस के लिए लक्ष्‍मी प्रिया चंद्रामौली को अवार्ड दिया गया है।

हिंदी की बेस्‍ट फिल्‍म का अवार्ड तुलसीदास जूनियर को मिला है। इस फिल्‍म को मृदुल तुलसीदास ने लिखा, डायरेक्‍ट किया और बनाया है। बॉलीवुड के कई हिट गानों में लिरिक्‍स देने वाले मनोज मुंतशिर को फिल्‍म सायना के लिए बेस्‍ट लिरिसिस्‍ट का अवार्ड दिया गया है। national film awards 2022, 

कोरोना के कारण पिछले साल नेशनल अवार्ड के कार्यक्रम को ऑनलाइन किया गया था वहीं इस बार सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से एक प्रेस कांफ्रेंस में इसकी घोषणा की गई है। इस साल करीब 300 फीचर फिल्‍में और 150 के करीब नॉन फीचर फिल्‍मों को नेशनल अवार्डस के लिए भेजा गया था। इसमें हिंदी, हरियाणवी, तमिल, कन्‍नड़, मलियाली सहित 30 अलग–अलग भाषाओं की फिल्‍में शामिल थीं।

national film awards 2022, 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Watch live Tv  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *