मिशन 2024 पर नीतीश का दिल्ली दौरा, विपक्षी नेताओं की एकजुटता पर जोर

Bihar News, नीतीश के खिलाफ पटना में बीजेपी ने किया धरना प्रदर्शन | News Bihar

बिहार की सियासत की गूंज इनदिनों राजधानी दिल्ली तक पहुंच चुकी है। सियासी गलियारों में अपने दाव फेंकने वाले नीतीश कुमार सुर्ख़ियों में है। बता दे इन दिनों बिहार सीएम नीतीश कुमार दिल्ली दौरे पर है। उनका ये दौरा राजनीतिक रणनीति में बदलाव के लिए किया जा रहा है। नीतीश कुमार भाजपा से अपना पाला पहले ही बदल चुके है। लेकिन सरकार के तरफ उनके दावं पेंच अलग संकेत दे रहे है। उनके इन सियासी फैसलों ने राजनीती में हलचल मचा दी है। इसी कड़ी में बिहार सीएम नीतीश कुमार मंगलवार सुबह CPI-M कार्यालय पहुंचे। उन्होंने CPI-M नेता सीताराम येचुरी से मुलाकात की। उन्होंने CPI-M नेता सीताराम येचुरी से मुलाकात पर कहा कि हम साथ हैं इसलिए मैं यहां आया हूं।

सीएम नीतीश कुमार से हुई मुलाकत पर सीताराम येचुरी खुश दिखे। सीताराम येचुरी ने कहा स्वागत है कि वे फिर यहां आए और ये देश के प्रति एक बेहतर संकेत दिया गया है। विपक्ष की पार्टियां को एक होकर देश के संविधान को बचाना है। पहला टास्क है सबको एकजुट करना।

Read also:EWS के 10% कोटे को चुनौती देने वाली याचिका पर 13 सितंबर से संवैधानिक पीठ करेगी सुनवाई

सीएम नीतीश कुमार ने दौरे के दौरान कहा है हमारी कोशिश है कि हम पूरे देश में जो भी स्थानीय पार्टी हैं। वे एक साथ मिल जाए तो बहुत बड़ी बात होगी। इसी के साथ बिहार सीएम नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने की शुरू हुई नई मुहिम के तहत राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से दोपहर 1.30 बजे मुलाकात करेंगे ।मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर मुलकात होगी ।इससे पहले सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राहुल गांधी से मुलाकात कर चुके है। जानकारी में बताया जा रहा है कि नीतीश और भी कई विपक्षी नेताओं से मुलाकात कर सकते है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.  Today Corona Update,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *