नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल को विवादित बयान देना पड़ा मंहगा, पार्टी से हुए निलंबित

Nupur sharma Naveen Kumar Jindal Suspended | Latest news in hindi,

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की नेता और प्रवक्कता नुपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई विवादित टिप्पणी मामले में बीजेपी की तरफ से बड़ी कार्यवाई की गई है। दरअसल, इस मामले में विवाद बढ़ता देख भाजपा ने नुपुर शर्मा को सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा पार्टी ने इनके खिलाफ जांच के आदेश भी दिए हैं। वहीं इस मामले में दिल्ली बीजेपी के मीडिया प्रभारी नवीन कुमार जिंदल पर भी एक्शन लिया गया है। पार्टी ने उन्हें भी बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

नवीन कुमार जिंदल भी पार्टी से हुए निलंबित

खबरों के मुताबिक, इस मामले में दिल्ली बीजेपी के मीडिया प्रभारी नवीन कुमार जिंदल ने कुछ विवादित ट्वीट किए थे, जिसे लेकर अब पार्टी ने नवीन पर भी सख्त कार्यवाही करते हुए उन्हें भी पार्टी से निलंबित कर दिया है।

Nupur sharma Suspended
Nupur sharma Suspended

बीजेपी ने बयान जारी कर कही ये बात

वहीं इसके पहले पार्टी ने एक बयान जारी कर कहा था कि, वह सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धर्म के पूजनीय लोगों का अपमान स्वीकार नहीं करती। बता दें कि, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में पार्टी ने कहा है कि, भाजपा को ऐसा कोई भी विचार स्वीकृत नहीं है जो किसी भी धर्म-संप्रदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाए। बीजेपी ना ऐसे किसी विचार को मानती है और ना ही प्रोत्साहन देती है। इसके अलावा कहा गया कि, भारतीय जनता पार्टी देश के संविधान की भी भारत के हर एक नागरिक से सभी धर्मों का सम्मान करने की अपेक्षा है।

 

Read Also – दिल्ली के जंतर-मंतर से गरजे सीएम केजरीवाल, कहा- गंदी राजनीति करना बंद करें बीजेपी

 

ये है पूरा मामला

दरअसल, यह पूरा मामला तब शुरु हुआ जब एक न्यूज चैनल पर डिवेट के दौरान बीजेपी प्रवक्कता नुपुर शर्मा ने कथित तौर पर पैगंबर मुहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी, जिसको लेकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोग भड़के हुए हैं। वहीं विवाद को बढ़ता देख अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने पत्र जारी कर बताया कि, नवीन कुमार जिंदल ने सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सद्भावना भड़काने वाले विचार प्रकट किए हैं। यह भाजपा के मूल विचार के विरोध में है।

 

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *