जहांगीरपुरी हिंसा मामले में क्राइम ब्रांच ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया

जहांगीरपुरी में अप्रैल महीने में हनुमान जयंती के दिन जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच हिंसा हुई थी | Total tv news, Newsdelhi, aaj ki news

पिछले महीने जहांगीरपुरी हिंसा के मामले में दिल्‍ली पुलिस की अपराध शाखा ने एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, दिल्‍ली के जहांगीरपुरी में अप्रैल महीने में हनुमान जयंती के दिन जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच हिंसा हुई थी।

एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी की पहचान अब्दुल के रूप में हुई है और उसे राजधानी दिल्‍ली से गिरफ्तार किया गया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही जहांगीर पुरी हिंसा मामले में पुलिस अब तक तीन नाबालिगों समेत 37 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

 

Read Also जहांगीरपुरी हिंसा मामले में क्राइम ब्रांच ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया

 

राजधानी के जहांगीरपुरी में 16 अप्रैल को जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई थी, जिसमें आठ पुलिसकर्मी और एक स्थानीय घायल हो गया था। पुलिस के अनुसार, झड़पों के दौरान पथराव और आगजनी हुई और कुछ वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया गया था।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *